पीएलएफआइ सदस्य की जमानत याचिका खारिज
Updated at : 17 Jan 2018 4:02 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : आर्म्स एक्ट के मामले में पीएलएफआइ सदस्य जोकलो बोयपाई की जमानत याचिका पोड़ाहाट अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अर्जुन साव की अदालत ने खारिज कर दी. आरोपी गुदड़ी प्रखंड के तेलंगजीरा गांव का निवासी है. सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन, चक्रधरपुर के सहायक कमांडेंट मनोरंजन कुमार के बयान पर 24 दिसंबर 2017 को उसके खिलाफ मामला […]
विज्ञापन
चाईबासा : आर्म्स एक्ट के मामले में पीएलएफआइ सदस्य जोकलो बोयपाई की जमानत याचिका पोड़ाहाट अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अर्जुन साव की अदालत ने खारिज कर दी. आरोपी गुदड़ी प्रखंड के तेलंगजीरा गांव का निवासी है.
सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन, चक्रधरपुर के सहायक कमांडेंट मनोरंजन कुमार के बयान पर 24 दिसंबर 2017 को उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. दर्ज मामले में बताया गया है कि 23 दिसंबर को सूचना मिली कि गुदड़ी प्रखंड के तेलंगजीरा और तलसदा जंगल में 10-12 पीएलएफआइ के सदस्य हथियार से लैस होकर घूम रहे हैं. सूचना की सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई करने के लिए टीम गठित कर तेलंगजीरा जंगल पहुंचे तो
पुलिस पार्टी को देखकर तेलंगजीरा गांव से एक व्यक्ति भागते दिखा, जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम जोकलो बोयपाई बताया. तलाशी लेने पर उसके घर से एक देसी लोडेड बंदूक बरामद हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




