विवाद में जीजा ने डंडा मार साले का सिर फोड़ा

Updated at : 16 Jan 2018 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
विवाद में जीजा ने डंडा मार साले का सिर फोड़ा

मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड के शहरी क्षेत्र के सीएचसी के समीप रहने वाले एक जीजा ने किसी बात पर हुई अनबन को लेकर अपने साले को डंडा मारकर सिर फोड़ दिया. घटना सोमवार शाम की है. घटना के बाद घायल को मनोहरपुर सीएचसी में दाखिल कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, बाजार क्षेत्र में रहने […]

विज्ञापन

मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड के शहरी क्षेत्र के सीएचसी के समीप रहने वाले एक जीजा ने किसी बात पर हुई अनबन को लेकर अपने साले को डंडा मारकर सिर फोड़ दिया. घटना सोमवार शाम की है. घटना के बाद घायल को मनोहरपुर सीएचसी में दाखिल कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, बाजार क्षेत्र में रहने वाले पंकज मेहता(45) को उसके जीजा रीतेश ने सिर पर डंडा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. आपसी विवाद के बाद जीजा रीतेश ने दरवाजे के बगल में रखे डंडे से मारकर पंकज को घायल कर दिया. पंकज लहुलुहान हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसका प्रारंभिक इलाज करने के बाद चोट को गंभीर बताते हुए उसे चार टांके लगाकर रेफर कर दिया. घटना की सूचना सीएचसी प्रबंधन ने स्थानीय थाने को दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola