मोचीसाई में पेयजल संकट का होगा समाधान: नंदी

चाईबासा. जिला भाजपा अध्यक्ष दिनेश नन्दी ने कहा कि मोचीसाई में गर्मी आने के पूर्व पेयजल संकट का समाधान होगा. सांसद गिलुवा के समक्ष क्षेत्र में पेयजल की समस्या रखी गयी है. उन्होंने इसके समाधान के लिए योजना बनाने का आश्वासन दिया है. जल्द ही समस्या के लिए पेयजल योजना को तैयार कर लागू किया […]
चाईबासा. जिला भाजपा अध्यक्ष दिनेश नन्दी ने कहा कि मोचीसाई में गर्मी आने के पूर्व पेयजल संकट का समाधान होगा. सांसद गिलुवा के समक्ष क्षेत्र में पेयजल की समस्या रखी गयी है. उन्होंने इसके समाधान के लिए योजना बनाने का आश्वासन दिया है. जल्द ही समस्या के लिए पेयजल योजना को तैयार कर लागू किया जायेगा. उन्होंने कहा कि कई समस्याओं का समाधान सांसद के प्रयास से हुआ है. आनेवाले समय में जो भी समस्याएं है, उसका भी समाधान होगा. सोमवार को वे चाईबासा मोची टोला पहुंचे थे. जहां जिला भाजपा अध्यक्ष नन्दी का स्वागत हुआ. वर्तमान में नाली समेत पेयजल की समस्याओं से भी अवगत कराया गया. अध्यक्ष खुद घूम कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए. मौके भाजपा नेता अनिल लकड़ा भी मौजूद थे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




