जेनरल इलेक्टिव व डीएससी की परीक्षाएं एक ही दिन

Updated at : 12 Jan 2018 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
जेनरल इलेक्टिव व डीएससी की परीक्षाएं एक ही दिन

कोल्हान विवि. स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा फरवरी के पहले सप्ताह में दोनों पेपर के प्रश्न पत्र भी एक समान होंगे कोल्हान विवि सभागार में हुई साइंस विभाग की बैठक चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा फरवरी के पहले सप्ताह में होगी. वहीं साइंस (ऑनर्स) में जेनरल इलेक्टिव (सामान्य वैकल्पिक) व […]

विज्ञापन

कोल्हान विवि. स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा फरवरी के पहले सप्ताह में

दोनों पेपर के प्रश्न पत्र भी एक समान होंगे
कोल्हान विवि सभागार में हुई साइंस विभाग की बैठक
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा फरवरी के पहले सप्ताह में होगी. वहीं साइंस (ऑनर्स) में जेनरल इलेक्टिव (सामान्य वैकल्पिक) व जेनरल कोर्स में डीएससी की परीक्षा एक ही दिन होगी. उक्त निर्णय गुरुवार को कोल्हान विवि सभागार में हुई साइंस विभाग की बैठक में लिया गया. इसकी अध्यक्षता परीक्षा नियंत्रक डॉ पीके पाणी ने की. परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि दोनों पेपर का प्रश्न-पत्र एक सामान होगा. उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र में एकरूपता होनी चाहिए.
10 ऑब्जेक्टिव, आठ शॉर्ट व पांच लांग सब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जायेंगे: बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में 10 ऑब्जेक्टिव सवाल रहेंगे. वहीं आठ शॉर्ट प्रश्न होंगे. इसमें से विद्यार्थियों को चार का जवाब देना है. हालांकि ऑब्जेक्टिव के सभी सवालों को हल करना है. लांग सब्जेक्टिव के पांच सवालों में तीन का जवाब देना है. सभी विभागाध्यक्षों को प्रश्न-पत्र बनाने का निर्देश दिया गया है. मौके पर साइंस डीन डॉ रवींद्र कुमार सिंह समेत अन्य विभागाध्यक्ष उपस्थित थे.
मानवीकी, सोशल साइंस व कॉमर्स विभाग की बैठक जल्द: परीक्षा नियंत्रक डॉ पीके पाणी ने कहा कि मानवीकी, सोशल साइंस व कॉमर्स विभाग के सभी विभागाध्यक्षों की बैठक होगी. तीनों विभाग के साथ अलग-अलग दिन बैठक बुलायी जायेगी. इसमें प्रश्न पत्र बनाने से अंक संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श होगा. उन्होंने कहा कि कई एचओडी प्रश्न बनाने से पूर्व असमंजस की स्थिति में हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola