गुदड़ी बना चक्रधरपुर शहर का सबसे साफ-स्वच्छ बाजार

Updated at : 10 Jan 2018 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
गुदड़ी बना चक्रधरपुर शहर का सबसे साफ-स्वच्छ बाजार

चक्रधरपुर नप ने तीन सबसे स्वच्छ अपार्टमेंट व बाजारों को किया पुरस्कृत चक्रधरपुर : गुदड़ी बाजार को चक्रधपुर शहर का सबसे साफ-स्वच्छ बाजार घोषित किया गया है, वहीं अपार्टमेंट में वेंकट टावर को प्रथम पुरस्कार मिला है. मंगलवार को चक्रधरपुर नगर पर्षद की अोर से एक कार्यक्रम आयोजित कर शहर के तीन श्रेष्ठ अपार्टमेंट संचालकों […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर नप ने तीन सबसे स्वच्छ अपार्टमेंट व बाजारों को किया पुरस्कृत

चक्रधरपुर : गुदड़ी बाजार को चक्रधपुर शहर का सबसे साफ-स्वच्छ बाजार घोषित किया गया है, वहीं अपार्टमेंट में वेंकट टावर को प्रथम पुरस्कार मिला है. मंगलवार को चक्रधरपुर नगर पर्षद की अोर से एक कार्यक्रम आयोजित कर शहर के तीन श्रेष्ठ अपार्टमेंट संचालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इनमें वेंकट टावर को प्रथम, गंगा गीता अपार्टमेंट द्वितीय एवं विराज रेसिडेंसी को तृतीय पुरस्कार दिया गया. वहीं अमर कॉम्प्लेक्स, वाटिका साई व साईं अपार्टमेंट को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. इसी तरह शहर के बाजारों में गुदड़ी को प्रथम व एतवारी बाजार को द्वितीय पुरस्कार दिया गया.
पोटका सब्जी बाजार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. नप अध्यक्ष कृष्णा देव साह ने कहा कि शहर को साफ सुथरा रखना हम सभी की जिम्मेवारी है. इसमें बेहतर करने वालों को पुरस्कृत किया जा रहा है. स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य जारी है. मौके पर मुख्य रूप से सीटी मैनेजर विपिन विमल टोप्पो, वार्ड पार्षद विनय वर्मन, व्यापारी संघ के अध्यक्ष विनोद साहु एवं अपार्टमेंट के लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola