प्रज्ञा केंद्र में मांगे जाते हैं Rs 50, जांच का आदेश
Updated at : 10 Jan 2018 5:20 AM (IST)
विज्ञापन

40 विधवा पेंशन संबधी आवेदन स्वीकृत, 60 असंगठित मजदूरों को मिलेगा बीमा का लाभ मनोहरपुर/चिरिया : मनोहरपुर प्रखंड के सारंडा अंतर्गत छोटानागरा पंचायत भवन में मंगलवार को पंचायत स्तरीय जनता दरबार लगाया गया. मौके पर एसडीअो प्रदीप की मौजूदगी में 40 विधवा पेंशन के आवेदन स्वीकृत किये गये, जबकि 60 मजदूरों को बीमा के लाभ […]
विज्ञापन
40 विधवा पेंशन संबधी आवेदन स्वीकृत, 60 असंगठित मजदूरों को मिलेगा बीमा का लाभ
मनोहरपुर/चिरिया : मनोहरपुर प्रखंड के सारंडा अंतर्गत छोटानागरा पंचायत भवन में मंगलवार को पंचायत स्तरीय जनता दरबार लगाया गया. मौके पर एसडीअो प्रदीप की मौजूदगी में 40 विधवा पेंशन के आवेदन स्वीकृत किये गये, जबकि 60 मजदूरों को बीमा के लाभ से जोड़ा गया. इस दौरान एसडीओ श्री प्रसाद ने कहा कि लाभुक अपने आवेदन स्वीकृत कराकर प्रखंड कार्यालय में जरूर जमा करें. प्रखंड प्रमुख गुरुवारी देवगम ने कहा कि इस कार्यक्रम का एक मात्र उद्देश्य सरकार की विभिन्न योजनाअों का लाभ जन-जन तक पहुंचाना है. मौके पर बीडीओ जितेंद्र पांडेय, एलइओ पवन, मुखिया जेना सुरीन, उपमुखिया देवन देवगम, राकि सुरीन, मुगा चांपिया आदि मौजूद थे.
प्रज्ञा केंद्र में वसूली की शिकायत
दरबार छोटानागरा निवासी प्रकाश गोप ने आरोप लगाते हुए कहा कि छोटानागरा के प्रज्ञा केंद्र किसी भी तरह के ऑनलाइन काम कराने के नाम पर 50 रुपये लिए जा रहे हैं. शिकायतकर्ता के पिता से पैसे मांगने की पुष्टि भी हुई. इसपर एसडीओ ने खुद जांच करने प्रज्ञा केंद्र पहुंचे, लेकिन केंद्र बंद था. इसके बाद उन्होंने मामले की जांच बीडीओ को करने का निर्देश उन्होंने दिया
तेतलीघाट-बाहदा सड़क की मांग
बाहदा गांव के मुंडा रोया सिंधु और वार्ड सदस्य कामेश्वर माझी ने एसडीओ से तेतलीघाट-बाहदा सड़क निर्माण कराने की मांग की. बताया कि सड़क बदहाल है और इस पर पैदल चलने में भी परेशानी होती है. उक्त सड़क को कम से कम मिट्टी मुरूम ही बना दिया जाये. मौके पर मौजूद बीडीओ ने बताया कि उक्त सड़क वन विभाग के अंतर्गत आने से इसके निर्माण में अड़चन आ रही है. मिटी मुरूम सड़क के लिए प्रस्ताव जिला भेजा गया है, स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर दिया जायेगा.
विशेष विद्यालय व उउवि छोटानागरा का निरीक्षण
मनोहरपुर : छोटानागरा स्थित विशेष कोटि के बालक आवासीय विद्यालय का निरीक्षण मंगलवार को बीडीअो जितेंद्र पांडेय ने किया. इस दौरान बेड रुम, रसोइया, क्लास रूम, पानी की व्यवस्था आदि को देखा. साथ ही शिक्षकों को किसी तरह कमी व लापरवाही नहीं होनी बरतने की हिदायत दी. इसके बाद बीडीओ ने उउवि छोटानागरा का भी निरीक्षण करते हुए प्रधानाध्यापक रामप्रकाश यादव से कई जानकारियां ली. मौके पर सीअो केके मुंडू, कर्मी अर्जुन मांझी, छोटानागरा थाना प्रभारी सत्यबीर सिंह देवेंद्र देवगम, छोटानागरा मुंडा विनोद बारीक, राजेश संडिल आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




