ठंड से रेल यात्री की तबीयत बिगड़ी, हुआ इलाज

चक्रधरपुर : दक्षिण बिहार एक्सप्रेस में जसीडीह से रायपुर जा रहे यात्री विकास कुमार की सीनी-चक्रधरपुर के बीच ठंड से तबीयत बिगड़ गयी. ट्रेन के चक्रधरपुर पहुंचते ही रेल चिकित्सक डॉ जीके सामड ने ट्रेन में यात्री की जांच कर दवा दी. इस दौरान ट्रेन को अतिरिक्त दो मिनट रोका गया. यात्री श्री कुमार ट्रेन […]
चक्रधरपुर : दक्षिण बिहार एक्सप्रेस में जसीडीह से रायपुर जा रहे यात्री विकास कुमार की सीनी-चक्रधरपुर के बीच ठंड से तबीयत बिगड़ गयी. ट्रेन के चक्रधरपुर पहुंचते ही रेल चिकित्सक डॉ जीके सामड ने ट्रेन में यात्री की जांच कर दवा दी. इस दौरान ट्रेन को अतिरिक्त दो मिनट रोका गया. यात्री श्री कुमार ट्रेन के कोच एस-वन के बर्थ संख्या 62 में सफर कर रहे थे. इस दौरान सीनी से चक्रधरपुर के बीच उनकी ठंड से तबीयत बिगड़ने लगी.
यात्री ने कंट्रोल व डिपुटी एसएस को सूचित कर चिकित्सक बुलाने की अपील की थी. इस पर ट्रेन के चक्रधरपुर आते ही रेल चिकित्सक ने यात्री का इलाज किया. डॉ सामड ने बताया कि यात्री को ठंड की वजह से बुखार आया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




