अपूर्ण योजनाओं पर बीडीओ ने लगायी फटकार, शो कॉज
Updated at : 10 Jan 2018 5:18 AM (IST)
विज्ञापन

बैठक से अनुपस्थित जेटेया पंसेवक से मांगा स्पष्टीकरण नोवामुंडी : नोवामुंडी प्रखंड में मंगलवार को बीडीओ समरेश प्रसाद भंडारी ने विकास योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की. इसमें अनुपस्थित जेटेया पंचायत सेवक गोंडो सामद को शो-कॉज किया. वहीं मनरेगा योजना में लेबर डिमांड कम होने पर नाराजगी जतायी. चालू वित्तीय वर्ष में अपूर्ण योजनाएं पूर्ण […]
विज्ञापन
बैठक से अनुपस्थित जेटेया पंसेवक से मांगा स्पष्टीकरण
नोवामुंडी : नोवामुंडी प्रखंड में मंगलवार को बीडीओ समरेश प्रसाद भंडारी ने विकास योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की. इसमें अनुपस्थित जेटेया पंचायत सेवक गोंडो सामद को शो-कॉज किया. वहीं मनरेगा योजना में लेबर डिमांड कम होने पर नाराजगी जतायी. चालू वित्तीय वर्ष में अपूर्ण योजनाएं पूर्ण नहीं कराने पर कर्मचारी नपेंगे. अपूर्ण योजनाएं को लेकर सभी पंचायत के पंसेवक व रोसेवक को शो-कॉज करने का निर्देश दिया. महुदी पंचायत में विकास योजनाओं की धीमी रफ्तार देख पंसेवक को फटकार लगायी.
राशन-केरोसिन का पंचायतवार वितरण की जानकारी मांगी
बीडीओ ने सभी पंचायत सेवकों से राशन-केरोसिन का वितरण की जानकारी मांगी. वहीं कादाजामदा पंचायत में विकास योजनाएं की रफ्तार को संतोष जनक बताया. बैठक में मनरेगा के जेई मनोज पासवान, सहायक अभियंता सिदिउ गोडसरा, बीपीओ पिंटू गुआ हेंब्रम, मो इमरान, मखिया रेवती पुरती समेत पंसेवक व रोसेवक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




