होटल मालिक की पिटाई से रातभर बेहोश रहा कर्मी

Updated at : 09 Jan 2018 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
होटल मालिक की पिटाई से रातभर बेहोश रहा कर्मी

चाईबासा : चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक होटल के संचालक ने अपने कर्मचारी को पीट कर घायल कर दिया. चक्रधरपुर के गोदामडिपा निवासी जानुम मेलगांडी (46) की नाक में गंभीर चोट लगी है. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी नाक से खून बहना बंद नहीं हो रहा था. उसने बताया […]

विज्ञापन

चाईबासा : चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक होटल के संचालक ने अपने कर्मचारी को पीट कर घायल कर दिया. चक्रधरपुर के गोदामडिपा निवासी जानुम मेलगांडी (46) की नाक में गंभीर चोट लगी है. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी नाक से खून बहना बंद नहीं हो रहा था. उसने बताया कि वह कलुवा प्रधान के होटल में काफी वर्षों से ग्लास धोने का काम करता है. इसके लिए उसे रोजाना मात्र 20 रुपये मिलते हैं. शुक्रवार शाम उसने शराब पी थी. उसके होटल मालिक कलुवा प्रधान व अन्य लोगों ने उसे लात-मुक्कों से मारपीट कर घायल कर दिया. वह रात भर वहीं बेहोश पड़ा रहा. दूसरे दिन सुबह लोगों ने उसे अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया.

अस्पताल पहुंचाकर भाग गया होटल मालिक : बेटी
घायल जानुम की बेटी पार्वती मेलगांडी ने बताया कि उसके पिता रात को रेलवे स्टेशन व इधर-उधर सोते हैं. उनका दिमागी हालत थोड़ी ठीक नहीं है. रविवार की सुबह होटल मालिक ने फोन कर होटल बुलाया. वह होटल पहुंची तो घटना की जानकारी दी. मालिक ने बाइक में बैठाकर सदर अस्पताल पिताजी के पास पहुंचाया. उसने बताया कि उसके पिता की स्थिति नाजुक है. मालिक इलाज कराने के लिए पैसा भी नहीं दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola