हाथी ने पटककर एक ग्रामीण को मारा, दूसरा घायल, दहशत

मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड के धानपाली गांव में रविवार की मध्य रात में सात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों के झुंड ने गांव के 50 वर्षीय जखन महतो को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया. साथ ही 25 वर्षीय युवक राजू महतो को भी पटककर गंभीर रूप से घायल कर […]
मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड के धानपाली गांव में रविवार की मध्य रात में सात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों के झुंड ने गांव के 50 वर्षीय जखन महतो को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया. साथ ही 25 वर्षीय युवक राजू महतो को भी पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद परिजन व ग्रामीणों राजू को इलाज के लिए कटक ले गये. जहां उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. हाथियों के झुंड ने कई खेतों में लगे फसल को भी बर्बाद कर दिया. इसके अलावा धानपाली व प्रधानपाली में तीन घर क्षतिग्रस्त कर दिया. ग्रामीणों ने मशाल व पटाखों के सहारे काफी मशक्कत के बाद हाथियों को सुबह चार बजे गांव से भगाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




