झींकपानी : खलिहान में आग से फसल खाक, दो लोग जलने से बचे

Updated at : 05 Jan 2018 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
झींकपानी : खलिहान में आग से फसल खाक, दो लोग जलने से बचे

झोपड़ी में रखे तीन मोबाइल, बिस्तर व कंबल हुए राख झींकपानी : झींकपानी के चुआदा गांव में बुधवार को एक खलिहान में आग लग गयी. वहां रखा पांच पुड़िया फसल जलकर खाक हो गयी. वहीं फसल की रखवाली के लिये पास की झोपड़ी में सो रहे दो लोगों की नींद खुलने के कारण जान बच […]

विज्ञापन

झोपड़ी में रखे तीन मोबाइल, बिस्तर व कंबल हुए राख

झींकपानी : झींकपानी के चुआदा गांव में बुधवार को एक खलिहान में आग लग गयी. वहां रखा पांच पुड़िया फसल जलकर खाक हो गयी. वहीं फसल की रखवाली के लिये पास की झोपड़ी में सो रहे दो लोगों की नींद खुलने के कारण जान बच गयी. हालांकि झोपड़ी में रखे तीन मोबाइल, बिस्तर, कंबल व चादर जलकर खाक हो गया है. पीड़ित नीलिन खंडाइत ने बताया कि उसने घर के पास खलिहान बनाकर वहां पांच पुड़िया धान रखा था. बुधवार की रात फसल की रखवाली के लिये नोलिन का पुत्र मुन्ना खंडाइत व भतीजा रोहित खंडाइत पास में बने झोपड़ी में सोये थे. रात लगभग दस बजे खलियान में आग लगने से फसल जल गयी.
खलिहान से सटी झोपड़ी में आग की तपिश के कारण नोलिन व मुन्ना जाग गये. इसके बाद वे हड़बड़ा कर झोपड़ी से बाहर निकल आये. तबतक झोपड़ी में आग लग चुकी थी. इससे उनके मोबाइल व बिस्तर जल गये. रात के समय किसी की मदद नहीं मिली थी. हालांकि दोनों ने किसी तरह से डंडे के जरिये आग को फैलने से रोका था. इसके कारण झोपड़ी के दूसरी तरफ रखी गयी फसल आग की चपेट में आने से बच गयी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola