चाईबासा : आग ताप रही महिला की साड़ी में लगी आग, गंभीर
Updated at : 04 Jan 2018 6:15 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : ठंड से बचाव के लिए आग ताप रही महिला आग से झुलस गयी. महिला दुरो गोप (45) की साड़ी में आग लग गयी. महिला के दोनों जांघ झुलस गये. वह 50 प्रतिशत जल गयी है. दुरो गोप मंझारी थानांतर्गत वोस्टमसाई की रहनेवाली है. घायलावस्था में उसे सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार […]
विज्ञापन
चाईबासा : ठंड से बचाव के लिए आग ताप रही महिला आग से झुलस गयी. महिला दुरो गोप (45) की साड़ी में आग लग गयी. महिला के दोनों जांघ झुलस गये. वह 50 प्रतिशत जल गयी है. दुरो गोप मंझारी थानांतर्गत वोस्टमसाई की रहनेवाली है. घायलावस्था में उसे सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार बुधवार को अत्याधिक ठंड लगने से दुरो गोप घर के आंगन में लकड़ी जलाकर आग ताप रही थी. इसी दौरान उसकी साड़ी में आग लग गयी. वह चिल्लाने लगी, तो उसका बेटी और घर के आसपास के लोगों ने आकर आग बुझायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




