सोनुवा : दो दिनों से लापता युवक की लाश कुएं से मिली

Updated at : 04 Jan 2018 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
सोनुवा : दो दिनों से लापता युवक की लाश कुएं से मिली

सोनुवा : सोनुवा पुलिस ने बुधवार की शाम को बेलपोस गांव के बुरुजुसाई के खेतों के बीच स्थित एक कुआं से युवक की लाश बरामद की है. ग्रामीणों ने मृतक की पहचान बुरुसुसाई के बुधराम सुम्ब्रई के 30 वर्षीय पुत्र जय विष्णु सुम्ब्रई के रूप में की. जानकारी मिलने पर वहां पहुंचे परिवार के सदस्यों […]

विज्ञापन

सोनुवा : सोनुवा पुलिस ने बुधवार की शाम को बेलपोस गांव के बुरुजुसाई के खेतों के बीच स्थित एक कुआं से युवक की लाश बरामद की है. ग्रामीणों ने मृतक की पहचान बुरुसुसाई के बुधराम सुम्ब्रई के 30 वर्षीय पुत्र जय विष्णु सुम्ब्रई के रूप में की. जानकारी मिलने पर वहां पहुंचे परिवार के सदस्यों ने बताया कि जय विष्णु दो दिनों से घर से लापता था. जिसकी खोजबीन परिवार के लोग कर रहे थे. ग्रामीणों के मुताबिक जय विष्णु की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. इससे पूर्व उसने दो बार कुआं में कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी. पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola