केयू चुनाव : प्रत्याशियों को खर्च ब्योरा देने का निर्देश

Updated at : 03 Jan 2018 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
केयू चुनाव : प्रत्याशियों को  खर्च ब्योरा देने का निर्देश

विवि ने पीजी विभाग व अंगीभूत कॉलेजों के निर्वाचन पदाधिकारियों को भेजा पत्र प्रत्याशियों को दस दिन के अंदर जमा करना होगा चुनाव में हुए खर्च का ब्योरा चाईबासा : कोल्हान विवि प्रशासन ने पीजी विभाग समेत सभी अंगीभूत कॉलेजों के निर्वाचन पदाधिकारियों को पत्र लिखकर चुनाव में खड़े सभी उम्मीदवारों को खर्च का ब्योरा […]

विज्ञापन

विवि ने पीजी विभाग व अंगीभूत कॉलेजों के निर्वाचन पदाधिकारियों को भेजा पत्र

प्रत्याशियों को दस दिन के अंदर जमा करना होगा चुनाव में हुए खर्च का ब्योरा
चाईबासा : कोल्हान विवि प्रशासन ने पीजी विभाग समेत सभी अंगीभूत कॉलेजों के निर्वाचन पदाधिकारियों को पत्र लिखकर चुनाव में खड़े सभी उम्मीदवारों को खर्च का ब्योरा सौंपने का निर्देश दिया है. कहा गया है कि प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर दस दिनों के अंदर ब्योरा देने का निर्देश दें. नियमानुसार चुनाव संपन्न होने के दो सप्ताह बाद ही सभी उम्मीदवारों को अपने खर्च का ब्योरा जमा देना है. कॉलेज प्रशासन अपने नोटिस बोर्ड पर इसकी सूचना देंगे. ज्ञात हो कि चुनाव में उम्मीदवार को अधिकतम पांच हजार रुपये ही खर्च करने थे. डीएसडब्ल्यू प्रो एके उपाध्याय ने कहा कि कॉलेजों को आदेश कर दिया गया है. प्रत्याशियों के पास दो सप्ताह का समय है.
…22 दिसंबर को अंतिम चुनाव
कोल्हान विवि के विवि स्तरीय का चुनाव 22 दिसंबर को हुआ था. वहीं 23 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. उसी दिन से दो सप्ताह तक नियमानुसार गणना करना है. लेकिन विवि व कॉलेज में अवकाश होने के वजह से 2 दिसंबर से गणना किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola