उपद्रवी तत्वों ने जराइकेला स्टेशन में मचाया उत्पात, एएसएम को धमकाया

Updated at : 03 Jan 2018 2:40 AM (IST)
विज्ञापन
उपद्रवी तत्वों ने जराइकेला स्टेशन में मचाया उत्पात, एएसएम को धमकाया

चक्रधरपुर/मनोहरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के संवेदनशील रेलवे स्टेशन जराइकेला में सोमवार की शाम साढ़े सात बजे असामाजिक तत्वों ने उत्पात मचाया. ड्यूटी पर तैनात सहायक स्टेशन मास्टर रिजवान आलम को धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी. नशे में धुत होकर युवकों ने एसएम कक्ष में पहुंच कर जमकर हो हंगामा मचाते हुए […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर/मनोहरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के संवेदनशील रेलवे स्टेशन जराइकेला में सोमवार की शाम साढ़े सात बजे असामाजिक तत्वों ने उत्पात मचाया. ड्यूटी पर तैनात सहायक स्टेशन मास्टर रिजवान आलम को धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी. नशे में धुत होकर युवकों ने एसएम कक्ष में पहुंच कर जमकर हो हंगामा मचाते हुए ड्यूटी में तैनात एएसएम को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी.

इस बावत मिली शिकायत पर मंगलवार को मनोहरपुर आरपीएफ, बंडामुंडा जीआरपी तथा जराइकेला थाना ने मामले की जांच की. बताया जाता है कि दोनों पक्षों में सुलहनामा कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, विगत 12 दिसंबर को जराइकेला लेबल क्रॉसिंग पर हुए बाइक दुर्घटना को लेकर एएसएम का विवाद हुआ था. इसी मामले को लेकर एक जनवरी की रात में कुछ युवकों ने जराइकेला एएसएम कार्यालय पहुंचकर हो हंगामा किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola