बड़बिल घुमाने का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, गिरफ्तार

Updated at : 27 Dec 2017 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
बड़बिल घुमाने का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, गिरफ्तार

पीड़िता के बयान पर नोवामुंडी थाने में केस दर्ज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चाईबासा जेल भेजा मामला कादाजामदा पंचायत के मुंडासायी गांव का नोवामुंडी : बड़बिल घुमाने व खरीदारी कराने का झांसा देकर रास्ते में हत्या की धमकी देकर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना नोवामुंडी थानांतर्गत कादाजामदा पंचायत के […]

विज्ञापन

पीड़िता के बयान पर नोवामुंडी थाने में केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चाईबासा जेल भेजा
मामला कादाजामदा पंचायत के मुंडासायी गांव का
नोवामुंडी : बड़बिल घुमाने व खरीदारी कराने का झांसा देकर रास्ते में हत्या की धमकी देकर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना नोवामुंडी थानांतर्गत कादाजामदा पंचायत के मुंडासायी की है. पीड़िता के बयान पर मंगलवार के थाने में मामला दर्ज हुआ है. पुलिस ने आरोपी मुरली गोप को गिरफ्तार कर चाईबासा जेल भेज दिया है. वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेजा है.
दर्ज मामले के अनुसार मुंडासायी में 22 दिसंबर को पड़ोसी शत्रुघ्न गोप के घर पार्टी थी.
पीड़िता ने भोज खिलाने में सहयोग की. पार्टी के बाद रात 8 बजे पीड़िता अपने घर लौट रही थी. इस बीच पड़ोसी मुरली गोप ने उसे बड़बिल घुमाने व खरीदारी का झांसा दिया. उसने कहा कि बड़बिल जाने के लिए सुबह डांगुवापोसी से ट्रेन है. इसलिए उसे रात में ही चलना होगा. वह अपने ससुराल मुगा दीघिया जाकर रात्रि विश्राम करेगा. सुबह वाली ट्रेन पकड़ कर बड़बिल जायेंगे. आरोपी उसे मुगा दीघिया गांव ले गया, तबतक रात के दस बजे चुके थे. उसने पीड़िता को गंगाराम बोबोंगा के घर के पास बैठा दिया. उसने कहा ससुराल के लोग सोये हुए हैं. मुरली गोप ने खलिहान में रखा पुआल केंदु पेड़ के नीचे बिछा दिया. पीड़िता को साथ में सोने के लिए बोला. इन्कार करने पर जान से मारने की धमकी दी. आरोपी ने रातभर पीड़िता से दुष्कर्म किया. दूसरे दिन अहले सुबह डांगुवापोसी से ट्रेन में बैठाकर बड़बिल ले गया. बड़बिल में घुमा कर गांव लाकर छोड़ दिया. इसके बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी दीदी को दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola