दो बाइक की टक्कर से एक की मौत

Updated at : 27 Dec 2017 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
दो बाइक की टक्कर से एक की मौत

चंपुआ-जोड़ा मुख्य सड़क पर दुर्घटना, स्पीड ब्रेकर से बचने में घटी घटना दो गंभीर, घायलों को क्योंझर रेफर किया गया मामा की बारात में शामिल होने जा रहा था शव की निशाख्त नहीं एंबुलेंस बुलाया जैंतगढ़/चंपुआ : चंपुआ थानांतर्गत चंपुआ-जोड़ा मुख्य सड़क पर जमदोलक गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की दोपहर साढ़े तीन […]

विज्ञापन

चंपुआ-जोड़ा मुख्य सड़क पर दुर्घटना, स्पीड ब्रेकर से बचने में घटी घटना

दो गंभीर, घायलों को क्योंझर रेफर किया गया
मामा की बारात में शामिल होने जा रहा था
शव की निशाख्त नहीं एंबुलेंस बुलाया
जैंतगढ़/चंपुआ : चंपुआ थानांतर्गत चंपुआ-जोड़ा मुख्य सड़क पर जमदोलक गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की दोपहर साढ़े तीन बजे दो बाइक आमने-सामने टकरा गयी. दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को चंपुआ अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद क्योंझर रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार चंपुआ मौलाना गोड़ा निवासी इमरोज आलम अपने मामा की बारात में शामिल होने जमदोलक निवासी भरत मुंडा को लेकर जोड़ा जा रहा था.
विपरीत दिशा से एक व्यक्ति चंपुआ की ओर आ रहा था. पेट्रोल पंप के समीप स्पीड ब्रेकर से बचने में दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गयी. दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति की मौत हो गयी. समाचार लिखे जाने तक शव की निशाख्त नहीं हो पायी थी. स्थानीय लोगों ने 108 नम्बर पर डायल कर एम्बुलेंस बुलाया. घायल इमरोज आलम व भरत मुंड को चंपुआ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दोनों बाइक चंपुआ पुलिस जब्त कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola