जगन्नाथपुर थानांतर्गत गुमुरिया-लकीपाई के बीच हुई दुर्घटना
Updated at : 27 Dec 2017 5:02 AM (IST)
विज्ञापन

जैंतगढ़ बाजार में खरीदारी कर करंजिया लौट रहे थे दोनों गंभीर रूप से घायल पत्नी को चंपुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया साइकिल से आर्चरी प्रशिक्षण केंद्र जा रहीं छात्राएं टैंकर के धक्के से घायल चाईबासा : मुफस्सिल थानांतर्गत कातिगुटु से तुरतुंग प्रशिक्षण केंद्र सिकुरसाई साइकिल से जा रही दो छात्राएं पेट्रोल टैंकर के धक्के […]
विज्ञापन
जैंतगढ़ बाजार में खरीदारी कर करंजिया लौट रहे थे दोनों
गंभीर रूप से घायल पत्नी को चंपुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया
साइकिल से आर्चरी प्रशिक्षण केंद्र जा रहीं छात्राएं टैंकर के धक्के से घायल
चाईबासा : मुफस्सिल थानांतर्गत कातिगुटु से तुरतुंग प्रशिक्षण केंद्र सिकुरसाई साइकिल से जा रही दो छात्राएं पेट्रोल टैंकर के धक्के से घायल हो गयी. इनमें सुनीता पुर्ति और रीना पुर्ति शामिल है. सुनीता झींकपानी थानांतर्गत दुनुमगुटु गांव और रीना पुर्ति मुफस्सिल थानांतर्गत कातिगुटु की रहनेवाली है. दोनों मंगलवार को साइकिल से सिकुरसाई स्थित तुरतुंग आर्चरी प्रशिक्षण केंद्र जा रही थी. इसी दौरान टाटा रोड स्थित बाइपास के पास पेट्रोल टैंकर ने अपनी चपेट में ले लिया. सुनीता की कमर,
छाती और पीठ में चोट लगी है. रीना के हाथ में हल्की चोट आयी है. स्थानीय लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल लाया. सुनीता कस्तूरबा बालिका विद्यालय झींकपानी में प्लस टू की छात्रा है. वह क्रिसमस की छुट्टी बिताने के लिए अपने चाचा के घर कातिगुटू गयी थी. कातिगुटु से मंगलवार को अपनी सहेली के साथ सिकुरसाई स्थित तुरतुंग प्रशिक्षण केंद्र जा रही थी. घटना की जानकारी के मिलने के बाद आर्चरी प्रशिक्षण केंद्र के संचालक सिद्धार्थ पाड़ेया व प्रशिक्षु आर्चरी व अभिभावक अस्पताल पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




