शॉर्ट सर्किट से बिजली विभाग के गोदाम में लाखों के सामान राख
Updated at : 27 Dec 2017 5:01 AM (IST)
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बाल्टी से आग बुझायी आग बुझने के बाद दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं चाईबासा : टाटा रोड स्थित ग्रिड के पास बिजली विभाग के गोदाम में मंगलवार की सुबह आठ बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इससे गोदाम में रखी बिजली विभाग की लाखों की सामग्री राख हो गयी. सुबह गोदाम […]
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बाल्टी से आग बुझायी
आग बुझने के बाद दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं
चाईबासा : टाटा रोड स्थित ग्रिड के पास बिजली विभाग के गोदाम में मंगलवार की सुबह आठ बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इससे गोदाम में रखी बिजली विभाग की लाखों की सामग्री राख हो गयी. सुबह गोदाम से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बाल्टी से पानी लाकर आग बुझायी. हालांकि इस दौरान दमकल विभाग को सूचना दी गयी थी. दमकल के पहुंचने से पहले लोगों ने आग पर काबू पा लिया. घटना की जानकारी मिलते ही दो दमकल पहुंची.
आग देख विद्युत विभाग के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गयी थी. कर्मचारियों ने बताया कि सुबह गोदाम में अचानक शॉट सर्किट हो गयी. गोदाम के अंदर से धुंआ उठते देखकर लोग दौड़ते हुए पहुंचे. अंदर में रखा सामान जल रहा था. लोगों ने घरों से बाल्टी लाकर आग बुझायी. करीब 40 बाल्टी पानी से आग पर काबू पाया गया. आग बुझने के बाद दमकल पहुंची. लोगों ने बताया कि थोड़ी देर होती तो आग भीषण रूप धारण कर लेती. गोदाम में विद्युत विभाग के पुराने सामान रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




