बीमार का नहीं करायेंगे झाड़फूंक स्वस्थ होने के लिए नहीं देंगे बलि
Updated at : 27 Dec 2017 4:59 AM (IST)
विज्ञापन

आठ गांवों के लोगों ने अंधविश्वास खत्म करने का लिया संकल्प चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम के आठ गांवों में अंधविश्वास के खिलाफ चला अभियान का रंग दिखने लगा है. इनमें चक्रधरपुर, टोंटो, गोइलकेरा प्रखंड शामिल है. यहां लोगों संकल्प लिया कि बीमार होने पर झाड़फूंक नहीं करायेंगे. पारंपारिक रीति रिवाज के तहत पूजा अर्चना होगी. […]
विज्ञापन
आठ गांवों के लोगों ने अंधविश्वास खत्म करने का लिया संकल्प
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम के आठ गांवों में अंधविश्वास के खिलाफ चला अभियान का रंग दिखने लगा है. इनमें चक्रधरपुर, टोंटो, गोइलकेरा प्रखंड शामिल है. यहां लोगों संकल्प लिया कि बीमार होने पर झाड़फूंक नहीं करायेंगे.
पारंपारिक रीति रिवाज के तहत पूजा अर्चना होगी. बीमार महिलाओं को बचाने के लिये किसी का बलि नहीं चढ़ायी जायेगी. डायन हत्या के खिलाफ लगातार जागरूकता शिविर लगाया जायेगा. ग्रामीणों के मुताबिक शिक्षा की कमी से अंधविश्वास फेल रहा है. जागरूकता शिविर लगने के बाद इन गांवों में अंश्वविश्वास लगभग खत्म हो गया है.
इन गांवों में अंधविश्वास खत्म
कांतागोड़ा (सरायकेला प्रखंड)
ओटाबिरी (चक्रधरपुर प्रखंड )
दोबाडीह (गोइलकेरा)
गौतमपी (टोंटो)
पूरना पानी (टोंटो)
गोंडीपुसी (टोंटो)
हड़ीगा (टोंटो)
गाड़ाहातु (टोंटो)
आठ गांवों में अंधविश्वास लगभग खत्म हो गया है. इससे पूर्व कई गांवों में खत्म करा चुके हैं. कोल्हान के गांवों में जाकर जागरूकता शिविर लगाते है.
– तुराम बानरा, बैद्यराज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




