2.5 लाख की सागवान लकड़ी के साथ 5 पकड़ाये
Updated at : 27 Dec 2017 4:58 AM (IST)
विज्ञापन

छह फरार, सभी आरोपी मझगांव के रहने वाले हैं थाना प्रभारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर पुलिस ने जंगल से अवैध रूप से लकड़ी काटने के मामले में ढाई लाख रुपये की सागवान लकड़ी के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी सोमवार को थाने में पत्रकार वार्ता में […]
विज्ञापन
छह फरार, सभी आरोपी मझगांव के रहने वाले हैं
थाना प्रभारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी
जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर पुलिस ने जंगल से अवैध रूप से लकड़ी काटने के मामले में ढाई लाख रुपये की सागवान लकड़ी के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी सोमवार को थाने में पत्रकार वार्ता में जगन्नाथपुर थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी मनोज कुमार ने दी. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों में मझगांव के खड़पोस निवासी मो अफरोज (20), मो वासीम आलम (24), मो अली (22), शेख तस्लीम (50) व शेख कुर्बान (45) शामिल है. सभी को मंगलवार को चाईबासा जेल भेज दिया. इस मामले में छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज हुआ है. इसमें मो युसुफ, रियाज, गुरदीप, रिजवान आलम व बांका शामिल है.
इनकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है.
उन्होंने बताया कि ओड़िशा के सीमावर्ती क्षेत्र से इन दिनों बड़े पैमाने पर बेशकीमती लकड़ियों के अवैध कारोबार की सूचना मिली थी. पुलिस ने एक टीम बनाकर लगातार तीन दिनों तक छापेमारी अभियान चलाया. रविवार की रात मझगांव के पास पुलिस ने नाकाबंदी कर दो बोलेरो व एक महिंद्रा कैंपर जब्त किया था. इसमें भारी मात्रा में सागवान की लकड़ी बरामद की गयी. सोमवार की सुबह करीब 7 बजे छापेमारी कर अवैध रूप से लकड़ी का कारोबार करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली. पुलिस ने तीन गाड़ियों को जब्त किया गया है. छापामारी में उनके साथ सअनि नागेंद्र राम, औरंगजेब खान, अवधेश यादव, शंकर दयाल सिंह, दमोदर प्रसाद, विश्वनाथ महतो सहित जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




