मंझारी : खलिहानों में घुस धान खा जा रहे हाथी

Updated at : 26 Dec 2017 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
मंझारी : खलिहानों में घुस धान खा जा रहे हाथी

बागान में लगी फसल पैरों से रौंद रहे हाथी खलिहान का धान बचाने के लिए रातभर जग रहे ग्रामीण चाईबासा : मंझारी प्रखंड में हाथियों के उत्पात से ग्रामीण परेशान हैं. हाथियों से जान-माल की क्षति को लेकर लोग दहशत में हैं. हाथी शाम होते ही खलिहान में घुसकर धान चट कर जा रहे हैं. […]

विज्ञापन

बागान में लगी फसल पैरों से रौंद रहे हाथी

खलिहान का धान बचाने के लिए रातभर जग रहे ग्रामीण
चाईबासा : मंझारी प्रखंड में हाथियों के उत्पात से ग्रामीण परेशान हैं. हाथियों से जान-माल की क्षति को लेकर लोग दहशत में हैं. हाथी शाम होते ही खलिहान में घुसकर धान चट कर जा रहे हैं. बीते एक सप्ताह से मेरोमहोनर पंचायत के गितिलपी, बुनुमलता, पातासाई, पुड़दा आदि गांव में हाथी उत्पात मचा रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि झुंड में करीब 12-13 हाथी हैं. हाथी जिस खलिहान में घुस रहे हैं. वहां का पूरा धान साफ कर दे रहे हैं. बागान में लगी फसलों को पैर से रौंद कर बर्बाद कर रहे हैं.
ग्रामीणों ने बताया कि शाम होते ही हाथियों का झुंड गांव में घुस जाता है. हाथियों की चिघांड़ से पूरा गांव दहल जाता है. खलिहान का धान बचाने के लिए ग्रामीण रातजगा कर रहे हैं. सुखलाल कुंकल ने बताया कि हाथियों को भगाने के लिए फॉरेस्ट विभाग को लिखित शिकायत की गयी है. अबतक वन विभाग के पदाधिकारी सुधि लेने नहीं पहुचे हैं. हाथियों को भगाने का कोई उपाय नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हाथी दिन में गांव स्थित सिंगासो जंगल में चले जाते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola