भ्रष्टाचार उजागर करने गया तो मुझे फंसा दिया : रूपेश

Updated at : 25 Dec 2017 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
भ्रष्टाचार उजागर करने गया तो मुझे फंसा दिया : रूपेश

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर नगर पर्षद के जेई संदीप कुजूर को पिस्तौल दिखा कर धमकाने के मामले पर भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष रूपेश साव ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर कहा कि सारे आरोप बेबुनियाद है. उन्होंने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार व जेई संदीप कुजूर द्वारा मुझे षड़यंत्र के तहत फंसाया गया. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर नगर पर्षद के जेई संदीप कुजूर को पिस्तौल दिखा कर धमकाने के मामले पर भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष रूपेश साव ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर कहा कि सारे आरोप बेबुनियाद है.

उन्होंने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार व जेई संदीप कुजूर द्वारा मुझे षड़यंत्र के तहत फंसाया गया. उन्होंने कहा कि श्मशान घाट में शौचालय निर्माण कार्य सुमिति कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा है. उस निर्माण कार्य के बिल भुगतान को लेकर लगातार कई दिनों से नगर पर्षद का चक्कर लगाया. टेंडर की तिथि बढ़ाने वाला कोई मामला नहीं है.
पिस्तौल दिखाने व अपहरण करने का आरोप लगाया गया जो पूरी तरह निराधार है. लगातार कई दिन मैंने नगर पर्षद का चक्कर लगाया. इस दौरान नगर पर्षद में हो रहे भ्रष्टाचार का खुला विरोध किया.
जिसका परिणाम स्वरूप मेरे ऊपर साजिश रच कर फंसाया गया. शौचालय निर्माण में सुमिति कंस्ट्रक्शन के साथ पार्टनर में रह कार्य कर रहा हूं. उपायुक्त को पत्र लिख कर कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यकाल में जितने भी कार्य हुए है सबकी निष्पक्ष जांच कराऊंगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola