साईं भक्तों ने लगाया जयकारा, झूमे

Updated at : 25 Dec 2017 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
साईं भक्तों ने लगाया जयकारा, झूमे

पुरानी बस्ती ओड़िया मवि में साईं महोत्सव का आयोजन चक्रधरपुर : ओड़िया मध्य विद्यालय पुरानीबस्ती में जगन्नाथ संस्कृति के तत्वावधान में रविवार को साईं महोत्सव सह भव्य पालकी यात्रा का आयोजन किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने साईं बाबा की पूजा-अर्चना की. महोत्सव का शुभारंभ सुबह साईं बाबा की मंगल स्नान व आरती के साथ […]

विज्ञापन

पुरानी बस्ती ओड़िया मवि में साईं महोत्सव का आयोजन

चक्रधरपुर : ओड़िया मध्य विद्यालय पुरानीबस्ती में जगन्नाथ संस्कृति के तत्वावधान में रविवार को साईं महोत्सव सह भव्य पालकी यात्रा का आयोजन किया गया.
इस दौरान श्रद्धालुओं ने साईं बाबा की पूजा-अर्चना की. महोत्सव का शुभारंभ सुबह साईं बाबा की मंगल स्नान व आरती के साथ हुआ. जिसके बाद विष्णु सह्त्रनाम तथा साईं सच्चरित्र का पाठ किया गया. दिन के बारह बजे साईं बाबा की मध्याह्न आरती की गयी. आरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. जिसमें भक्तों ने साईं बाबा का प्रसाद ग्रहण किया. इसी क्रम में सीआरपीएफ 60 बटालियन के कमांडेट पीसी गुप्ता, आशु दोदराजका, समाजसेवी सपन षाड़ंगी भी साईं बाबा का दर्शन करने पहुंचे.
इसके बाद साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा निकाली गयी. पालकी यात्रा पुरानीबस्ती ओड़िया मध्य विद्यालय से निकल कर गुंडिचा मंदिर, थाना रोड, चेकनाका, शीतला मंदिर, साईं देवस्थान, बाटा रोड, पवन चौक, राजबाड़ी रोड होते हुए पुन: ओड़िया स्कूल पहुंची. पालकी यात्रा में सैकड़ों भक्त शामिल हुए. भक्त साईं का जयकारा लगा रहे थे. देर शाम को भजन संध्या का आयोजन भी किया गया. मौके पर रीना षाड़ंगी, अंजू षाड़ंगी, प्रतिमा प्रधान, मिनु षाड़ंगी, बिणा षाड़ंगी, सपन षाड़ंगी, संजय षाड़ंगी, प्रकाश पंडा, शंभु मोहांती, विनोद, राजा आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola