हाथी को गोली मार तस्कर ले गये दांत, ओड़िशा से जुड़े तार

Updated at : 25 Dec 2017 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
हाथी को गोली मार तस्कर ले गये दांत, ओड़िशा से जुड़े तार

हाथी के शरीर पर मिले गोली लगने के दाग, पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट का इंतजार जांच के पश्चात छह घंटे की मशक्कत के बाद शव को दफनाया गया बालेमा से 200 मीटर अंदर जंगल में शव दफनाने के लिए कई पेड़-पौधे काटे गये ओड़िशा के केंदुझर में पकड़ाया हाथी दांत, हो रही जांच : विश्वनाथ मझगांव : […]

विज्ञापन

हाथी के शरीर पर मिले गोली लगने के दाग, पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट का इंतजार

जांच के पश्चात छह घंटे की मशक्कत के बाद शव को दफनाया गया
बालेमा से 200 मीटर अंदर जंगल में शव दफनाने के लिए कई पेड़-पौधे काटे गये
ओड़िशा के केंदुझर में पकड़ाया हाथी दांत, हो रही जांच : विश्वनाथ
मझगांव : मझगांव थाना क्षेत्र के बड़ा बेलमा जंगल में हाथी की हत्या कर दांत ले भागने के मामले की रविवार से जांच शुरू हो गयी. जगन्नाथपुर एसडीपीओ मनोज झा, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक जमशेदपुर, वन क्षेत्र के सीएफ आशुतोष कुमार एवं मझगांव थाना प्रभारी दिन में घटना स्थल पहुंचे और कई बिंदुओं पर जांच की. जांच के क्रम में हाथी के शरीर पर गोली के दाग होने की संभावना जतायी गयी. जांच अधिकारियों ने यह अंदेशा जताया कि हाथी को पहले गोली मारी गयी. इसके बाद काफी दूर तक भागने के बाद हाथी के गिर गया होगा. फिर धारदार हथियार से वार कर हाथी के सिर को धड़ से अलग किया गया होगा.
जांच अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमार्स्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला पूरी तरह से सुलझेगा. जांच के बाद हाथी के शव को बड़ा बालेमा जंगल से करीब दो सौ मीटर दूर जंगल में दफना दिया गया. शव दफनाने के लिए जेसीबी से कई पेड़-पौधों को काटकर हटाना पड़ा. मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है.
दें सही जानकारी, मिलेगा ईनाम
जांच अधिकारियों ने हाथी दांत ले जाने वाले तस्करों के ओड़िशा से तार जुड़े होने की संभावना जतायी. इस दौरान एसडीपीओ मनोज झा ने कहा कि हाथी की हत्या मामले में सही जानकारी देने वाले को पुलिस प्रशासन की ओर से ईनाम दिया जायेगा. तस्कर का नाम बताने वाले व्यक्ति की सारी सूचनाएं गुप्त रखी जायेगी. डीएसपी ने बताया कि इस मामले में अज्ञात पर एफआइआर दर्ज किया गया है.
आरोपी को बख्शा नहीं जायेगा : विश्वनाथ
मुख्य वन संरक्षक जमशेदपुर विश्वनाथ साह ने बताया कि एक हाथी दांत ओड़िशा के केंदूझर में पकड़ा गया है. वो बालेमा में मृत हाथी का दांत है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है. मामले में डीआइजी से वार्ता हो रही है. आशंका जतायी जा रही है कि ओड़िशा का गिरोह हो सकता है. किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola