दक्षिण बिहार मे ंब्रेक बाइंडिंग, आधा घंटा रुकी ट्रेन

चक्रधरपुर : दुर्ग से राजेंद्रनगर जाने वाली दक्षिण बिहार एक्सप्रेस ट्रेन का लोटापहाड़-चक्रधरपुर के बीच ब्रेक बाइंडिंग हो गया. सूचना पाकर चालकों ने ट्रेन रोक दी. करीब आधा घंटे तक ट्रेन लोटापहाड़-चक्रधरपुर के बीच फंसी रही. जानकारी के अनुसार, दक्षिण बिहार एक्सप्रेस ट्रेन लोटापहाड़ से चक्रधरपुर आ रही थी. इसी क्रम में ट्रेन के बोगी […]
चक्रधरपुर : दुर्ग से राजेंद्रनगर जाने वाली दक्षिण बिहार एक्सप्रेस ट्रेन का लोटापहाड़-चक्रधरपुर के बीच ब्रेक बाइंडिंग हो गया. सूचना पाकर चालकों ने ट्रेन रोक दी. करीब आधा घंटे तक ट्रेन लोटापहाड़-चक्रधरपुर के बीच फंसी रही. जानकारी के अनुसार, दक्षिण बिहार एक्सप्रेस ट्रेन लोटापहाड़ से चक्रधरपुर आ रही थी. इसी क्रम में ट्रेन के बोगी का पहिया ब्रेक में फंस गया और ट्रेन के पहिया ब्रेक रबड़ में घर्षण हुआ. इससे बोगी में धुआं भर गया. टीटीइ ने चक्रधरपुर कंट्रोल को सूचना दी. इसके बाद ट्रेन को रोक दिया गया. वहीं रेलकर्मियों ने आधा घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद ब्रेक बाइंडिंग को दुरुस्त किया. ट्रेन के चक्रधरपुर पहुंचने के बाद पुन: ब्रेक बाइंडिंग वाले बोगी की जांच की गयी. इसके बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




