अज्ञात वाहन के धक्के से बुजुर्ग की हुई मौत

चाईबासा : हाटगम्हिरया थाना अंतर्गत दामोदरपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल एक बुजुर्ग लादुरा गोप की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. लादुरा (65) गुरुवार की शाम साइकिल से हेदेलबेड़ा गांव जा रहा था तभी दामोदरपुर गांव स्थित मोड़ पर पीछे से तेज गति से आ रहे किसी […]
चाईबासा : हाटगम्हिरया थाना अंतर्गत दामोदरपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल एक बुजुर्ग लादुरा गोप की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. लादुरा (65) गुरुवार की शाम साइकिल से हेदेलबेड़ा गांव जा रहा था तभी दामोदरपुर गांव स्थित मोड़ पर पीछे से तेज गति से आ रहे किसी चारपहिया वाहन ने साइकिल में पीछे से धक्का दिया,
जिससे वे गिरकर जख्मी हो गये. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए रात में सदर अस्पताल पहुंचाया. लेकिन वहां कुछ देर के बाद उसने दम तोड़ दिया. उसको सिर तथा शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोट आयी थी. परिजनों ने बताया कि वह हेदलबेड़ा गांव के नायकी के घर में गाय-बैल चराने का काम करता था. वह शाम को अपने घर से सायकिल से मालिक रे घर जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




