पिता की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास

Updated at : 23 Dec 2017 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
पिता की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास

चाईबासा : जमशेदपुर में घर बनाने के लिए अपने हिस्से की जमीन नहीं देने पर पिता की गोली मारकर हत्या करने के मामले में द्वितीय अपर जिला व सत्र न्यायाधीश रमाकांत मिश्र की अदालत ने आरोपी समरेश जायसवाल उर्फ संजू को दोषी करार देते हुए उम्रकैद तथा 50 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी है. […]

विज्ञापन

चाईबासा : जमशेदपुर में घर बनाने के लिए अपने हिस्से की जमीन नहीं देने पर पिता की गोली मारकर हत्या करने के मामले में द्वितीय अपर जिला व सत्र न्यायाधीश रमाकांत मिश्र की अदालत ने आरोपी समरेश जायसवाल उर्फ संजू को दोषी करार देते हुए उम्रकैद तथा 50 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी है. अभियुक्त समरेश जायसवाल चक्रधरपुर के बंगलाटांड़ वार्ड नं-18 का रहनेवाला है. मृतक दिलीप जायसवाल के दूसरे बेटे सौरभ जायसवाल के बयान पर 7 अप्रैल 2017 को थाना में मामला दर्ज हुआ था.

दर्ज मामले के अनुसार उसके छोटे भाई समरेश जायसवाल ने टाटा में घर बनाने के लिए पिता दिलीप से पैसा मांग रहा था. पिताजी के पैसे देने से इनकार करने से वह कुछ दिनों से नाराज चल रहा था. 7 अप्रैल की रात वह घर की बलकनी में चुपचाप बैठा था. रात लगभग दस बजे दिलीप जायसवाल ने कार से घर लौटकर गेट पर हॉर्न बजाया. हॉर्न सुनकर समरेश ने गेट के पास पहुंच पिता की कार में ही गोली मारकर हत्या कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola