जेई को धमकी दे विकास अवरुद्ध करने का प्रयास: संघ
Updated at : 23 Dec 2017 5:34 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : जेई को धमकाने के मामले में अभियंता संघ कार्यपालक पदाधिकारी से मिला चक्रधरपुर : नगर पर्षद के कनीय अभियंता संदीप कुजूर को धमकाने के मामला को लेकर अभियंता संघ के सदस्य शुक्रवार को कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार व नगर पर्षद अध्यक्ष केडी साह से मिल कर पत्र सौंपा. बबन पांडेय के नेतृत्व में […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : जेई को धमकाने के मामले में अभियंता संघ कार्यपालक पदाधिकारी से मिला
चक्रधरपुर : नगर पर्षद के कनीय अभियंता संदीप कुजूर को धमकाने के मामला को लेकर अभियंता संघ के सदस्य शुक्रवार को कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार व नगर पर्षद अध्यक्ष केडी साह से मिल कर पत्र सौंपा. बबन पांडेय के नेतृत्व में अभियंताओं ने कहा कि जेई संदीप कुजूर को रूपेश साव द्वारा बंदूक की नोक पर धमकाना निंदनीय घटना है. जेई को धमकी देकर विकास को अवरुद्ध करने का प्रयास किया गया है. अभियंता संघ ने इस घटना की लिखित शिकायत उपायुक्त से भी की है. घटना की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गयी है. कार्यपालक से मिलने वालों में संतोष मुर्मू, कमलेश महतो, अभिमन्यु कुमार, प्रशांत कुमार, सुजीत कुमार आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




