नप कर्मचारियों से थाना प्रभारी ने दो घंटे की पूछताछ
Updated at : 22 Dec 2017 4:21 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : नप के जेई को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का मामला नप के कार्यपालक पदाधिकारी व जेई नहीं थे कार्यालय में आज फिर नप जाकर पूछताछ करेगी चक्रधरपुर पुलिस चक्रधरपुर : चक्रधरपुर नप के जेई संदीप कुजूर को पिस्तौल दिखा कर धमकाने के मामले में गुरुवार को चक्रधरपुर थाना प्रभारी गोपानाथ तिवारी ने जांच की. […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : नप के जेई को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का मामला
नप के कार्यपालक पदाधिकारी व जेई नहीं थे कार्यालय में
आज फिर नप जाकर पूछताछ करेगी चक्रधरपुर पुलिस
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर नप के जेई संदीप कुजूर को पिस्तौल दिखा कर धमकाने के मामले में गुरुवार को चक्रधरपुर थाना प्रभारी गोपानाथ तिवारी ने जांच की. उन्होंने नप कार्यालय पहुंचकर एक-एक बिंदू पर पड़ताल की. मालूम हो कि नप के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने 20 दिसंबर को भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष रूपेश साव के खिलाफ जेई को पिस्तौल की नोक पर डराने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की थी. इसके बाद थाना प्रभारी श्री तिवारी ने जांच शुरू की.
थाना प्रभारी ने नप कार्यालय के कर्मचारियों से पूछताछ की. उन्होंने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी श्री कुमार व जेई श्री कुजूर कार्यालय में मौजूद नहीं थे. इसके कारण उनसे पूछताछ नहीं हो सकी. लगभग दो घंटे तक थाना प्रभारी ने कर्मचारियों से पूछताछ की. उन्होंने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी व जेई से दूसरे दिन पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




