कोयल नदी में किया जा रहा बालू का अवैध खनन

आनंदपुर : गोइलकेरा के पारलीपोस कोयल नदी से अवैध रूप से बालू का खनन किया जा रहा है. बालू माफिया पारलीपोस के टुंगरीटोला घाट से हाइवा, डंपर एवं ट्रैक्टर के माध्यम से बालू की ढुलाई कर रहे है. बालू उठाने के लिए घाट पर जेसीबी मशीन लगायी गयी है. इस संबंध में पूछे जाने पर […]
आनंदपुर : गोइलकेरा के पारलीपोस कोयल नदी से अवैध रूप से बालू का खनन किया जा रहा है. बालू माफिया पारलीपोस के टुंगरीटोला घाट से हाइवा, डंपर एवं ट्रैक्टर के माध्यम से बालू की ढुलाई कर रहे है. बालू उठाने के लिए घाट पर जेसीबी मशीन लगायी गयी है. इस संबंध में पूछे जाने पर गणेश परिडा, माइनिंग इंस्पेक्टर चाईबासा ने कहा कि मशीन से बालू उठाना पूर्णतः अवैध है. बालू जहां से उठाया जा रहा है, उस स्थान का निरीक्षण किया जायेगा. अवैध निकासी की जा रही है, तो सभी मशीन एवं वाहनों को जब्त किया जायेगा एवं कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




