स्कॉर्पियो सड़क किनारे तीन बार पलटी, तीन लोग घायल
Updated at : 22 Dec 2017 4:16 AM (IST)
विज्ञापन

दुर्घटना में नौ माह का बच्चा व उसके पिता बाल-बाल बचे चाईबासा : मुफस्सिल थानांतर्गत चाईबासा-टाटा मुख्य मार्ग पर आयता गांव के पास गुरुवार की सुबह 10 बजे ते गति से आ रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तीन बार पलट गयी. घटना में चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं […]
विज्ञापन
दुर्घटना में नौ माह का बच्चा व उसके पिता बाल-बाल बचे
चाईबासा : मुफस्सिल थानांतर्गत चाईबासा-टाटा मुख्य मार्ग पर आयता गांव के पास गुरुवार की सुबह 10 बजे ते गति से आ रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तीन बार पलट गयी. घटना में चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं नौ माह का बच्चा व उसका पिता बाल-बाल बच गये. बाप-बेटा को खरोंच तक नहीं आयी. अन्य तीन लोगों के सिर, हाथ और कमर में चोट आयी है. घायलों में वासुदेव लागुरी (67), जसमति लागुरी और चालक किंगकांग गागराई शामिल है. वासुदेव लागुरी और उसकी बहू जसमति लागुरी बलांडिया गांव के रहनेवाले हैं. चालक हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के बालजोड़ी गांव का निवासी है. चालक वासुदेव लागुरी फिलहाल मुफस्सिल थानांतर्गत गितिलपी में रहता है.
जमशेदपुर इलाज के लिए जा रहा था परिवार
जसमति लागुरी ने बताया कि उसके नौ माह का बच्चा और ससुर वासुदेव लागुरी का इलाज के लिए स्कार्पियों से जमशेदपुर जा रहे थे. गाड़ी में उसका पति ललित लागुरी भी थे. उनको चोट नहीं आयी है. तीनों घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से एक टाटा मैजिक से सदर अस्पताल लाया गया.
सामने जा रहे ट्रैक्टर के अचानक मुड़ने से हुई घटना
चालक किंगकांग गागराई ने कहा कि आयता गांव के पास आगे जा रहे एक ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को अचानक तेजी से मोड़ दिया. इससे उसका संतुलन बिगड़ गया. सड़क किनारे अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो पलट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




