काम में लापरवाही बरतने वाली एएनएम का वेतन रोका जायेगा
Updated at : 20 Dec 2017 2:44 AM (IST)
विज्ञापन

सीएस ने पल्स पोलियो के लिए माइक्रो प्लान बनाने का निर्देश सीएस ने बैठक कर अभियान की सफलता की बनायी रणनीति चाईबासा : सिविल सर्जन डॉ हिमांशु भूषण बरवार ने मंगलवार को आगामी 28 जनवरी से आरंभ हो रहे पल्स पोलियो अभियान को लेकर विभागीय अधिकारियों की बैठक की. बैठक में अभियान को सफल बनाने […]
विज्ञापन
सीएस ने पल्स पोलियो के लिए माइक्रो प्लान बनाने का निर्देश
सीएस ने बैठक कर अभियान की सफलता की बनायी रणनीति
चाईबासा : सिविल सर्जन डॉ हिमांशु भूषण बरवार ने मंगलवार को आगामी 28 जनवरी से आरंभ हो रहे पल्स पोलियो अभियान को लेकर विभागीय अधिकारियों की बैठक की. बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए 0-5 से वर्ष तक के बच्चों के लिए माइक्रो प्लान बनाकर इसकी सूची जिला मुख्यालय में जमा करने सहित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
बैठक में पिछले वर्ष चले अभियान की समीक्षा भी की गयी, जिसके दौरान कम प्रतिशत वाले प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को इस बार शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया, साथ ही कार्य में लापरवाही बरतनेवाले पदाधिकारियों, एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई एवं वेतन पर रोक लगाने की चेतावनी भी दी. बैठक में आरसीएच पदाधिकारी डॉ संजय कुजूर, डीपीएम नीरज कुमार यादव के अलावा सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




