एबीवीपी और जेसीएम में कड़ी टक्कर, निर्दलीय होंगे किंग मेकर

Updated at : 20 Dec 2017 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
एबीवीपी और जेसीएम में कड़ी टक्कर, निर्दलीय होंगे किंग मेकर

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के तृतीय छात्र संघ विवि स्तरीय चुनाव 22 दिसंबर को है. इसमें झारखंड छात्र मोर्चा (जेसीएम) व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बीच कड़ी टक्कर होगी. फिलहाल मत के हिसाब से जेसीएम का पलड़ा भारी दिख रहा है. जेसीएम व एबीवीपी ने पांचों पदों पर अपना उम्मीदवार उतारा है. वहीं […]

विज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के तृतीय छात्र संघ विवि स्तरीय चुनाव 22 दिसंबर को है. इसमें झारखंड छात्र मोर्चा (जेसीएम) व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बीच कड़ी टक्कर होगी. फिलहाल मत के हिसाब से जेसीएम का पलड़ा भारी दिख रहा है. जेसीएम व एबीवीपी ने पांचों पदों पर अपना उम्मीदवार उतारा है.

वहीं कई निर्दलीय अपना भाग्य आजमा रहे हैं. इस चुनाव में निर्दलीय जीत-हार में निर्णायक होंगे. चाईबासा के चार कॉलेजों में निर्दलीय की जीत हुई है. वहीं जेएलएन कॉलेज समेत अन्य पांच कॉलेजों में जेसीएम ने जीत दर्ज किया है. वहीं एबीवीपी ने पांच कॉलेजों से जीता है. सिंहभूम कॉलेज चांडिल से क्रांतिकारी छात्र मोर्चा ने विवि प्रतिनिधि पद पर जीत हासिल किया है.

रातभर आंकड़ा जुटाने में लगे रहे छात्र संगठन : विवि स्तरीय चुनाव में अपने पक्ष में अधिक से अधिक मत लाने के लिये छात्र संगठन सोमवार रात से ही आंकड़ा जुटाने में लग गये. जेसीएम व एबीवीपी की नजर निर्दलीय वोटर पर है. दोनों संगठन निर्दलीय वोटर के संपर्क में हैं.
किस छात्र संगठन के पास कितने मत
झारखंड छात्र मोर्चा (जेसीएम) 6
निर्दलीय 4
क्रांति छात्र मोर्चा 1
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) 5
चाईबासा के चारों कॉलेजों में निर्दलीय विवि प्रतिनिधि
जेसीएम और अभाविप अपने स्तर से आंकड़ा जुटाने में जुटे
समर्थन जुटाने को जेसीएम-अभाविप ने झोंकी ताकत
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola