12 सीनियर गुड्स गार्ड व कंट्रोलर सम्मानित

चक्रधरपुर : उत्कृष्ट कार्य निष्पादन एवं कर्तव्यनिष्ठता के लिये चक्रधरपुर रेल मंडल के 8 सीनियर गुड्स गार्ड एवं 4 कंट्रोलर सम्मानित किये गये. शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक छत्रसाल सिंह ने गुड्स गार्ड व कंट्रोलर को योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया. इस दौरान डीआरएम श्री सिंह व वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक सत्यम प्रकाश ने रेलकर्मियों […]
चक्रधरपुर : उत्कृष्ट कार्य निष्पादन एवं कर्तव्यनिष्ठता के लिये चक्रधरपुर रेल मंडल के 8 सीनियर गुड्स गार्ड एवं 4 कंट्रोलर सम्मानित किये गये. शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक छत्रसाल सिंह ने गुड्स गार्ड व कंट्रोलर को योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया. इस दौरान डीआरएम श्री सिंह व वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक सत्यम प्रकाश ने रेलकर्मियों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की. सम्मानित होने वालों में चक्रधरपुर के सीनियर गुड्स गार्ड मोहम्मद अमजाद खान, डीएस खालखो, एम प्रधान, रंजीत कुमार, राउरकेला के गुड्स गार्ड डीएस पंडा, डीके शाह, यूके यादव, के कुमार एवं कंट्रोलर एमके बेहरा, एसके दास, चुनचुन चौधुरी, शकुंतला सुंडी शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




