सरायकेला व प सिंहभूम के कॉलेजों में 29 नामांकन रद्द

Updated at : 15 Dec 2017 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
सरायकेला व प सिंहभूम के कॉलेजों में 29 नामांकन रद्द

चाईबासा : कोल्हान यूनिवर्सिटी के तीसरे छात्र संघ के चुनाव के लिए पश्चिम सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां के विभिन्न कॉलेजों में कुल 150 उम्मीदवारों ने नामाकंन दाखिल किया था. नामांकन पत्रों की जांच के बाद गुरुवार को इनमें से 29 नामांकन रद्द किये गये. मॉडल महिला कॉलेज खरसावां में सबसे ज्यादा 10 नामांकन रद्द हुआ. वहां […]

विज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान यूनिवर्सिटी के तीसरे छात्र संघ के चुनाव के लिए पश्चिम सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां के विभिन्न कॉलेजों में कुल 150 उम्मीदवारों ने नामाकंन दाखिल किया था. नामांकन पत्रों की जांच के बाद गुरुवार को इनमें से 29 नामांकन रद्द किये गये. मॉडल महिला कॉलेज खरसावां में सबसे ज्यादा 10 नामांकन रद्द हुआ. वहां 15 नामांकन दाखिल किये गये थे. पीजी विभाग चाईबासा में 5, टाटा कॉलेज चाईबासा में 2, जीसी जैन कॉलेज चाईबासा में 3, जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर में 8 व सिंहभूम कॉलेज चांडिल में 01 उम्मीदवार का नामांकन रद्द हु्आ.

काशी साहू महाविद्यालय सरायकेला आैर महिला कॉलेज चाईबासा में कोई नामांकन रद्द नहीं हुआ.
मॉडल महिला कॉलेज, खरसावां में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उप सचिव व संयुक्त सचिव के पद पर एक-एक प्रत्याशी रह गये हैं. इनका निर्विरोध चुना जाना तय है. कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी विभाग में संयुक्त सचिव राजेश पुरती व उप सचिव नालिनी बोदरा निर्विरोध चुने गये. काशी साहू महाविद्यालय सरायकेला में संयुक्त सचिव पर पद पर लक्ष्मण महतो निर्विरोध चुने गये.
टाटा कॉलेज चाईबासा में उप सचिव पद पर आशा मुंडा नि‍र्विरोध चुनी जायेंगी.ए/यहां नएसयूआई समर्थक फ्रांसिस हेस्सा का पर्चा 75 प्रतिशत उपस्थिति नहीं होने के वजह से रद्द किया गया. उन्हों‍ने अध्यक्ष पद के लिये नामांकन किया था. जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज चाईबासा मेंअध्यक्ष पद के उम्मीदवार तायसन बिरूली का नामांकन पर्चा सही नहीं होने पर रद्द किया गया.
मॉडल महिला कॉलेज खरसावां में सबसे ज्यादा 10 नामांकन हुए रद्द
केएस कॉलेज सरायकेला में सभी 15 नामांकन सही
केयू छात्र संघ चुनाव
कहां कितने नामांकन हुए रद्द
कॉलेज नामांकन रद्द
पीजी विभाग चाईबासा 19 05
केएस कॉलेज सरायकेला 15 00
टाटा कॉलेज चाईबासा 21 02
महिला कॉलेज चाईबासा 13 00
जीसी जैन कॉलेज चाईबासा 19 03
जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर 30 08
सिंहभूम कॉलेज चांडिल 18 01
मॉडल महिला कॉलेज खरसावां 15 10
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola