जंगली हाथी ने मां-बेटे को कुचला, मौत घटगांव

Updated at : 15 Dec 2017 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
जंगली हाथी ने मां-बेटे को कुचला, मौत घटगांव

बड़बिल : घटगांव थानांतर्गत दुखबहाली गांव के एक परिवार पर बुधवार शाम आठ बजे जंगली हाथी ने हमला कर दिया. हाथी ने महिला व उसे एक वर्ष के बच्चे को कुचल दिया. दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं हाथी को देख पति अपनी जान बचा कर भाग गया. हाथी ने महिला और […]

विज्ञापन

बड़बिल : घटगांव थानांतर्गत दुखबहाली गांव के एक परिवार पर बुधवार शाम आठ बजे जंगली हाथी ने हमला कर दिया. हाथी ने महिला व उसे एक वर्ष के बच्चे को कुचल दिया. दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं हाथी को देख पति अपनी जान बचा कर भाग गया. हाथी ने महिला और उसके एक वर्षीय बेटे को करीब 15 मिनट तक घसीटा.

जानकारी के अनुसार दुखबहाली गांव निवासी दंपती घटगांव बाजार में काम करने गए थे. वहां से लौटने में शाम हो गयी. गांव जाने के दौरान रास्ते में अचानक उनके सामने जंगली हाथी आ गया. यह देख पति फरार हो गया. वहीं हाथी ने महिला व बच्ची को कुचल दिया. मृतक की शिनाख्त कंजरा मल्हार (महिला) और उसके एक वर्षीय बेटे राजा मल्हार के रूप में हुई.

घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जायेगा.

घटगांव थानांतर्गत दुखबहाली गांव के पास हुई घटना
बाजार से गांव लौट रहे परिवार पर हाथी का हमला
हाथी को देख पत्नी और बेटे को छोड़ भागा पति
15 मिनट तक मां-बेटे को घसीटता रहा हाथी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola