पोर्टरखोली की 200 झुग्गी-झोपड़ियों पर आज चलेगा बुलडोजर

Updated at : 12 Dec 2017 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
पोर्टरखोली की 200 झुग्गी-झोपड़ियों पर आज चलेगा बुलडोजर

रेलवे ने माइक से प्रचार कर दी अतिक्रमण हटाने की चेतावनी सुबह सात बजे से शुरू होगी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई छावनी में तब्दील रहेगी पोर्टरखोली चक्रधरपुर : 12 दिसंबर को पोर्टरखोली में रेलवे की जमीन पर बनी अवैध झुग्गी-झोपड़ियों को हटाया जायेगा. रेलवे व स्थानीय पुलिस प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है. […]

विज्ञापन

रेलवे ने माइक से प्रचार कर दी अतिक्रमण हटाने की चेतावनी

सुबह सात बजे से शुरू होगी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
छावनी में तब्दील रहेगी पोर्टरखोली
चक्रधरपुर : 12 दिसंबर को पोर्टरखोली में रेलवे की जमीन पर बनी अवैध झुग्गी-झोपड़ियों को हटाया जायेगा. रेलवे व स्थानीय पुलिस प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है. इसे लेकर सोमवार को रेलवे द्वारा माइक से एनाउंसमेंट कर पोटरखोली इलाका से स्वयं अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया. कहा गया कि जमीन खाली नहीं करने की स्थिति में नुकसान होने पर रेलवे जिम्मेदार नहीं होगा और न ही कोई सुनवाई होगी. मालूम हो कि सितंबर में रेलवे ने पोटरखोली के करीब 200 अवैध झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने का नोटिस दिया था. इस पर जन प्रतिनिधियों ने डीआरएम से त्योहार तक झोपड़ी नहीं हटाने की अपील की थी.
इस अपील पर रेलवे ने दो माह तक मोहल्लत दी थी. अब दोबारा से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है. अतिक्रमण हटाने के पीछे रेलवे की विकास योजना है, जिसे धरातल पर उतारना है. शहर से सटे इस रेलवे की इस कॉलोनी में मैरिज हॉल, पार्क आदि बनाने की योजना है. चालू वित्तीय वर्ष में रेलवे कॉलोनी के विकास के लिए जोनल फंड मिला है.
पोर्टरखोली वासियों में दहशत
झुग्गी-झोपड़ी खाली करने के आदेश से पोर्टरखोली के
लोगों में दहशत है. वहीं अधिकांश कुलियों ने झोपड़ियों को खाली कर दिया है. सामानों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया.
जबकि क्वार्टरों से सटे अधिकतर झोपड़ी को खाली नहीं किया गया है.
लोगों का कहना है कि इस कड़ाके की ठंड में घर छीन जाने से कई परेशानियों का समाना करना पड़ेगा.
अतिक्रमण हटाने की तैयारी पूरी
रेलवे व स्थानीय पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए संयुक्त रूप से तैयारी कर ली है. सुरक्षाकर्मियों व पुलिस बलों को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है. सुबह 7 बजे से ही पोर्टरखोली में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी. इसे लेकर पोर्टरखोली इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया जायेगा. इस दौरान रेलवे व स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola