320 घरों में धुआं रहित चूल्हा पर पक रहा भोजन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के बाइपी व कुलीतोड़ांग पंचायत के 320 घरों में धुआं धुंआ रहित चूल्हा पर खाना पक रहा है. जबकि और पांच सौ घरों में धुआं रहित चूल्हा का निर्माण का कार्य चल रहा है. इस चूल्हे की विशेषता यह है कि इस पर जहां कम समय व इंधन में भोजन तैयार […]
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के बाइपी व कुलीतोड़ांग पंचायत के 320 घरों में धुआं धुंआ रहित चूल्हा पर खाना पक रहा है. जबकि और पांच सौ घरों में धुआं रहित चूल्हा का निर्माण का कार्य चल रहा है. इस चूल्हे की विशेषता यह है कि इस पर जहां कम समय व इंधन में भोजन तैयार हो जा रहा है, वहीं खाना पकाने वाली महिलाओं को हानिकारक धुएं से राहत मिल रही है. समेकित जन विकास केंद्र जमशेदपुर द्वारा यूएनडीपी, जेइएफ, सीइइ के सहयोग से 10 गांवों में कृषि व पर्यावरण सुरक्षा पर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है.
वहीं महिलाओं की समस्या को देखते हुए धुएं रहित चूल्हे का निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. एक अोर जहां परंपरागत चूल्हा पर अधिक ईंधन व समय लगता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




