प्राचार्य से शिक्षक की पत्नी ने की बदसलूकी

Updated at : 05 Dec 2017 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
प्राचार्य से शिक्षक की पत्नी ने की बदसलूकी

आरपीएस कॉलेज. बिना बताये गायब शिक्षक पर कार्रवाई एक हफ्ते का वेतन काटे जाने पर शिक्षक की पत्नी ने मचाया हंगामा चक्रधरपुर : प्राचार्य द्वारा कॉलेज से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक का वेतन काटे जाने पर शिक्षक की पत्नी ने कॉलेज पहुंचकर हंगामा मचाया एवं प्राचार्य के साथ दुर्व्यवहार भी किया. जानकारी के मुताबिक शहर […]

विज्ञापन

आरपीएस कॉलेज. बिना बताये गायब शिक्षक पर कार्रवाई

एक हफ्ते का वेतन काटे जाने पर शिक्षक की पत्नी ने मचाया हंगामा
चक्रधरपुर : प्राचार्य द्वारा कॉलेज से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक का वेतन काटे जाने पर शिक्षक की पत्नी ने कॉलेज पहुंचकर हंगामा मचाया एवं प्राचार्य के साथ दुर्व्यवहार भी किया. जानकारी के मुताबिक शहर के आरपीएस इंटर कॉलेज के प्राचार्य प्रो कणाद त्रिपाठी ने अंग्रेजी शिक्षक शिव शंकर बेरा के सही ढंग से क्लास नहीं लेने के कारण उनका सात दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की थी. सोमवार को शिक्षक श्री बेरा की धर्मपत्नी तुलसा बेरा अचानक कॉलेज पहुंची और प्राचार्य कक्ष में घुस कर जम कर हंगामा मचाते हुए प्राचार्य के साथ दुर्व्यवहार किया. कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मियों ने तुलसा बेरा को एक कमरे में बंद कर चक्रधरपुर थाना को सूचना दी.
थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी ने दल बल के साथ पहुंच कर मामले की छानबीन की. उधर विधायक शशिभूषण सामड ने भी कॉलेज पहुंच कर मामले की जानकारी ली और एसडीओ प्रदीप प्रसाद को फोन पर सूचना दी. घटना के बाद प्राचार्य प्रो श्री त्रिपाठी ने शिक्षक श्री बेरा की धर्मपत्नी तुलसा बेरा के विरुद्ध थाना प्रभारी को लिखित शिकायत की, जिस पर पुलिस ने शिक्षक श्री बेरा और पत्नी को हिरासत में लिया. देर रात बॉन्ड भरवाकर दोनों को छोड़ा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola