स्ट्रीम वन व टू श्रेणी के घाटों से बालू उठाव कर सकेंगे लोग

चाईबासा : उपायुक्त अरवा राजकमल ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में खनिज टास्क फोर्स की बैठक की. इसमें स्ट्रीम वन व टू श्रेणी के बालू घाटों से आम नागरिकों को बालू उठाव की छूट देने का निर्देश दिया. उक्त श्रेणियों के घाटों से आम नागरिक घरेलू उपयोग के लिए बालू उठाव कर सकेंगे. स्ट्रीम वन […]
चाईबासा : उपायुक्त अरवा राजकमल ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में खनिज टास्क फोर्स की बैठक की. इसमें स्ट्रीम वन व टू श्रेणी के बालू घाटों से आम नागरिकों को बालू उठाव की छूट देने का निर्देश दिया. उक्त श्रेणियों के घाटों से आम नागरिक घरेलू उपयोग के लिए बालू उठाव कर सकेंगे. स्ट्रीम वन व टू श्रेणी के बालू घाटों की सूची सीओ को सौंपी गयी है.
इसके लिए अधिसूचना जारी की जायेगी. इसके बाद बालू का उठाव होगा. खनन पदाधिकारी को ईंट भट्ठा का स्टॉक रजिस्टर चेक करने का उपायुक्त ने निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




