हाटगम्हरिया, बड़ाजामदा व मनोहरपुर में बनेगा बस पड़ाव

Updated at : 28 Nov 2017 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
हाटगम्हरिया, बड़ाजामदा व मनोहरपुर में बनेगा बस पड़ाव

काठभारी, बड़ाजामदा व हाटगम्हरिया में होगा डाक बंगला का निर्माण चाईबासा : हाटगम्हरिया, बड़ाजामदा व मनोहरपुर में बस पड़ाव का निर्माण होगा. प्रति बस पड़ाव 56 लाख 41 हजार 300 रुपये की राशि खर्च होगी. इन तीनों बस पड़ाव के निर्माण में लगभग एक करोड़ 68 लाख रुपये की राशि राज्य सरकार की ओर से […]

विज्ञापन

काठभारी, बड़ाजामदा व हाटगम्हरिया में होगा डाक बंगला का निर्माण

चाईबासा : हाटगम्हरिया, बड़ाजामदा व मनोहरपुर में बस पड़ाव का निर्माण होगा. प्रति बस पड़ाव 56 लाख 41 हजार 300 रुपये की राशि खर्च होगी. इन तीनों बस पड़ाव के निर्माण में लगभग एक करोड़ 68 लाख रुपये की राशि राज्य सरकार की ओर से स्वीकृत की जा चुकी है. काठभारी, बड़ाजामदा तथा हाटगम्हरिया में डाक बंगला का निर्माण कराया जायेगा. डाक बंगला निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 48 लाख 51 हजार 500 रुपये की स्वीकृति दी है.
इस संबंध में जिला परिषद अध्यक्ष लालमुनी पूर्ति ने बताया कि स्थानीय लोगों की ओर से बस पड़ाव व डाक बंगला की मांग बहुत दिनों से की जा रही थी. इस संबंध में राज्य सरकार से डिमांड की गयी थी. सरकार की ओर से स्वीकृति मिल चुकी है. अब शीघ्र ही निर्माण निविदा निकालकर कार्य शुरू किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola