हृदय रोग व कैंसर का समय पर इलाज करायें

Updated at : 24 Nov 2017 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
हृदय रोग व कैंसर का समय पर इलाज करायें

अस्पताल में नि:शुल्क जांच शिविर, उपायुक्त ने कहा शिविर में कुल 66 रोगियों की हुई जांच चक्रधरपुर : अनुमंडल अस्पताल परिसर में ऐमरी अस्पताल कोलकाता, सामाजिक संस्था पेशवा व नयी दिशा के तत्वावधान में गुरुवार को हृदय व कैंसर पीड़ित रोगियों का नि:शुल्क जांच शिविर आयोजित किया गया. शिविर का उदघाटन विधायक शशिभूषण सामाड ने […]

विज्ञापन

अस्पताल में नि:शुल्क जांच शिविर, उपायुक्त ने कहा

शिविर में कुल 66 रोगियों की हुई जांच
चक्रधरपुर : अनुमंडल अस्पताल परिसर में ऐमरी अस्पताल कोलकाता, सामाजिक संस्था पेशवा व नयी दिशा के तत्वावधान में गुरुवार को हृदय व कैंसर पीड़ित रोगियों का नि:शुल्क जांच शिविर आयोजित किया गया.
शिविर का उदघाटन विधायक शशिभूषण सामाड ने किया. शिविर में कुल 66 रोगियों की जांच की गयी. जिसमें 56 हृदय व 10 कैंसर रोगी शामिल थे. जिसमें 6 कैंसर व 4 हृदय रोगियों को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता भेजा गया. इस अवसर पर विधायक श्री सामड ने कहा कि हृदय शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है.
कैंसर होना बेहद गंभीर समस्या है. इसलिए कैंसर का इलाज समय पर होना अतिआवश्यक है. अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन सोरेन ने कहा कि कैंसर शरीर के अन्‍य हिस्‍सों जैसे फेफड़ों, ब्रेस्‍ट, किडनी या लिवर से दिल में फैलता है. इस अंगों में अगर कैंसर कोशिकाएं प्रभावी हैं, तो ये कोशिकाएं हृदय को भी प्रभावित कर हृदय कैंसर पैदा करती हैं. शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुभामित भट्टाचार्य व कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ स्वरूप ने रोगियों की जांच की. मौके पर दिनेश कुमार चौधरी, ए रहमान हिना, एसएन तांती, राकेश कुमार, जेपी शेखर, मधु रजवार, आरती दास, विनोद प्रमाणिक, रंजन कुमार आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola