चाईबासा : दो हफ्ते में चार बच्चियों से दुष्कर्म का आरोपी अधेड़ धराया
Updated at : 18 Nov 2017 5:06 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : छोटी-छोटी बच्चियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अधेड़ को शुक्रवार को मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने तब गिरफ्तार कर लिया जब उसके खिलाफ एक ही दिन में चार मामले थाने पहुंचे. बाइहातु गांव निवासी सालुका पूर्ति (50) ने गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है. उसे […]
विज्ञापन
चाईबासा : छोटी-छोटी बच्चियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अधेड़ को शुक्रवार को मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने तब गिरफ्तार कर लिया जब उसके खिलाफ एक ही दिन में चार मामले थाने पहुंचे. बाइहातु गांव निवासी सालुका पूर्ति (50) ने गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है. उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जायेगा.
पीड़ित चारों बच्चियों की उम्र पांच से सात वर्ष है. उन्हें पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा है. अपने बयान में पीड़ित बच्चियों के परिवार वालों ने बताया कि उम्रदराज होने के कारण सालुका पर किसी को शक नहीं था. वह छोटे-छोटे बच्चों को काफी प्यार करता था. उन्हें हमेशा कुछ न कुछ खिलाता- पिलाता रहता था, जिसके कारण बच्चे भी उसे काफी प्यार करते थे. किसी को नहीं पता था कि सालुका के इस चेहरे के पीछे उसकी हैवानियत छुपी हुयी है.
उसके खुद के बेटे-बेटी जवान हैं.
विरोध नहीं होने के कारण बढ़ता गया आरोपी का हौंसला
आरोपी सालुका पूर्ति दो सप्ताह से इन बच्चियों के साथ गलत हरकत करता आ रहा था. खेल-खेल में तथा खाने-पीने का लालच देकर उसने पहले एक बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया, जिसे धमकी देकर उसने किसी से कुछ न कहने के लिये मना लिया. इसके बाद हौसला बढ़ जाने पर उसने गांव की और तीन बच्चियों के साथ भी गलत काम किया.
सभी को बहला फुसलाकर उसने घटना को लेकर चुप रहने के लिए राजी कर लिया था. इसके लिये उसने एक पीड़िता को दूसरी पीड़िता के साथ इस तरह का कार्य करने की बात बता दी थी. लेकिन पीड़ितायें आपस में ही एक दूसरे को चिढ़ाने लगीं तो मामला खुल गया.
पांच से सात सात है पीड़ित बच्चियों की उम्र
मेडिकल जांच को भेजी गयीं
प्रलोभन देकर दुष्कर्म करता था आरोपी
आपस में चिढ़ाने पर खुला मामला: सालुका द्वारा बच्चियों के साथ गलत काम किये जाने की पोल उस समय खुली जब पीड़ित बच्चियां गलत कार्य को लेकर एक दूसरे को चिढ़ाने लगीं. बच्चियों के मुताबिक दो सप्ताह पूर्व से ही सालुका पूर्ति बहला-फुसला कर कभी घर तो कभी खेत की ओर ले जाकर दुष्कर्म कर रहा था. बच्चियों की आपसी चर्चा से परिजनों को पता चला तो इसकी शिकायत उन्होंने ग्रामीण मुंडा से की. मुंडा ने इस मामले को लेकर 16 नवंबर को ग्रामसभा बुलावायी, लेकिन आरोपी बैठक में उपस्थित नहीं हुआ.
करलाजुड़ी की घटना के बाद परिजनों ने जुटायी हिम्मत : दुष्कर्म के दो मामलों में पिछले दिनों करलाजुड़ी गांव के पीड़ित परिवार वालों द्वारा हिम्मत जुटाकर आरोपियों के खिलाफ थाने में रपट लिखाये जाने की घटना के बाद बाइहातु गांव के पीड़ित परिवारों का मनोबल बढ़ा. मुंडा के जरिये गांव में बुलाई गयी बैठक में जब आरोपी नहीं पहुंचा तो उसके खिलाफ शिकायत लेकर परिजन थाने पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




