चाईबासा खटाल से तीन गायों की चोरी

Updated at : 18 Nov 2017 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
चाईबासा खटाल से तीन गायों की चोरी

चाईबासा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तिरिलबूटा गांव स्थित खटाल से गायों की चोरी करने का मामला सामने आया है. सदर थाना क्षेत्र के छोटा नीमडीह निवासी खटाल मालिक दीपक राणा उर्फ दीपू के बयान पर 17 नवंबर 2017 को थाने में तीन लोगों पर मामला दर्ज कराया है. उन्होंने जमशेदपुर के जुगसलाई पुरानी बस्ती […]

विज्ञापन

चाईबासा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तिरिलबूटा गांव स्थित खटाल से गायों की चोरी करने का मामला सामने आया है. सदर थाना क्षेत्र के छोटा नीमडीह निवासी खटाल मालिक दीपक राणा उर्फ दीपू के बयान पर 17 नवंबर 2017 को थाने में तीन लोगों पर मामला दर्ज कराया है. उन्होंने जमशेदपुर के जुगसलाई पुरानी बस्ती रोड स्थित पप्पू होटल के पास रहनेवाले मो जमील, मो फिरोज उर्फ बबुआ और राजनगर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव निवासी सुधीर प्रधान को नामजद आरोपी बनाया है. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि उसके तिरिलबूटा स्थित खटाल से विगत अक्तूबर महने में तीन दुधारू गायों की चोरी हो गयी थी. उस समय श्री राणा ने मुफस्सिल थाना में लिखिल शिकायत दर्ज करायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola