कीचड़ व जल जमाव से सड़क पर चलना मुश्किल

Updated at : 18 Nov 2017 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
कीचड़ व जल जमाव से सड़क पर चलना मुश्किल

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर-गोइलकेरा मुख्य मार्ग का निर्माण किया जा रहा है. एक सप्ताह पहले रोड को तीन से चार फिट खोदाई कर छोड़ दिया गया. इससे नाली व पीएचइडी का सप्लाई पानी का पाइप फट गया हैं. पाइप फटने के कारण पानी सड़क में बह रहा है. जिससे सड़क कीचड़मय हो गयी है. लोगों को […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर-गोइलकेरा मुख्य मार्ग का निर्माण किया जा रहा है. एक सप्ताह पहले रोड को तीन से चार फिट खोदाई कर छोड़ दिया गया. इससे नाली व पीएचइडी का सप्लाई पानी का पाइप फट गया हैं. पाइप फटने के कारण पानी सड़क में बह रहा है. जिससे सड़क कीचड़मय हो गयी है. लोगों को आवाजाही करने में परेशानियां उठानी पड़ रही है. स्थानीय लोगों ने समस्या समाधान के लिए विधायक शशिभूषण सामाड से शिकायत की. जिस पर विधायक श्री सामाड थाना रोड पहुंचे.

विधायक ने कहा कि सड़क के नीच बिछाये गये पाइप लाइन को तोड़ दिया है. कहा कि किसी भी हाल में कंपनी एक सप्ताह के अंदर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करें, अन्यथा सड़क जाम कर दिया जायेगा. शिकायत मिलने के बाद नप के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार व बिजली विभाग के एसडीओ लालजी प्रसाद महतो भी घटना स्थल पर पहुंच कर परेशानियों से रू-ब-रू हुए. मौके पर पोरेश मंडल, अशोक प्रधान, सज्जन भगेरिया, प्रदीप कुमार भगेरिया समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola