सारंडा पैसेंजर में फंदे से लटका मिला युवक
Updated at : 16 Nov 2017 5:22 AM (IST)
विज्ञापन

मनोहरपुर : चक्रधरपुर-राउरकेला सारंडा डीएमयू पैसेंजर (78101) की बोगी संख्या 18427 के शौचालय में बुधवार की सुबह फंदे से लटका एक युवक का शव बरामद किया गया. युवक की जेब से मिले आधार कार्ड व मतदाता पहचान पत्र से शव की शिनाख्त हुई. युवक नुआपाड़ा (ओड़िशा) जिले के जोंक थानांतर्गत दारलिनुआपाड़ा जीपी टाउन बिरोमल निवासी […]
विज्ञापन
मनोहरपुर : चक्रधरपुर-राउरकेला सारंडा डीएमयू पैसेंजर (78101) की बोगी संख्या 18427 के शौचालय में बुधवार की सुबह फंदे से लटका एक युवक का शव बरामद किया गया. युवक की जेब से मिले आधार कार्ड व मतदाता पहचान पत्र से शव की शिनाख्त हुई. युवक नुआपाड़ा (ओड़िशा) जिले के जोंक थानांतर्गत दारलिनुआपाड़ा जीपी टाउन बिरोमल निवासी हिसाबी मांझी का पुत्र लोचन मांझी है. उक्त शौचालय के बेसिन से टूटा हुआ मोबाइल, चार्जर व पॉकेट से पर्स बरामद हुआ. युवक का पैर शौचालय की फर्श से सटा था.
इसलिए जीआरपी हर बिंदु पर जांच कर रही है. शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है.
गोइलकेरा में जीआरपी नहीं होने के कारण शव को शौचालय से नहीं निकाला जा सका. ट्रेन के मनोहरपुर पहुंचने पर शौचालय का गेट तोड़कर शव को निकाला गया
युवक का पैर शौचालय की फर्श से सटा हुआ था
पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है
जीआरपी के अनुसार युवक की मौत 12-15 घंटे पहले हुई
ऐसे में चक्रधरपुर में घटना होने की आशंका, रात भर चक्रधरपुर में खड़ी रही ट्रेन
मनोहरपुर
शौचालय का गेट तोड़ निकाला गया शव, ट्रेन एक घंटा हुआ विलंब
युवक लोचन मांझी ओड़िशा के जोंक थानांतर्गत बिरोमल निवासी
शौचालय के बेसिन से टूटा हुआ मोबाइल व पॉकेट से पर्स बरामद
दोस्त प्राण मांझी के साथ घर लौट रहा था लोचन
मृतक लोचन मांझी के िरश्ते के भाई मनोज मांझी के अनुसार लोचन गुजरात के अहमदाबाद में किसी कंपनी में कुली का काम करता था. 2-3 नवंबर को वह (लोचन) गुजरात गया था. पांच दिन पहले उसने घर पर फोन कर बताया कि वह अपने दोस्त प्राण मांझी के साथ घर लौट रहा है. पुलिस को प्राण मांझी का कोई पता नहीं चला है. पुलिस द्वारा प्राण मांझी के मोबाइल पर संपर्क करने पर मोबाइल स्विच ऑफ मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




