गोइलकेरा में आधा घंटा खड़ी रही ट्रेन
Updated at : 16 Nov 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन

जीआरपी नहीं होने के कारण शौचालय से नहीं निकाला जा सका शव मनोहरपुर : चक्रधरपुर-राउरकेला सारंडा डीएमयू पैसेंजर (78101) ट्रेन में सफर कर रहे लोगों ने लंबे समय से शौचालय बंद देख इसकी जानकारी स्टेशन प्रबंधक को दी. यहां स्टेशन कर्मचारी ने शौचालय खोलने का प्रयास किया. यहां जीआरपी नहीं रहने के कारण शौचालय का […]
विज्ञापन
जीआरपी नहीं होने के कारण शौचालय से नहीं निकाला जा सका शव
मनोहरपुर : चक्रधरपुर-राउरकेला सारंडा डीएमयू पैसेंजर (78101) ट्रेन में सफर कर रहे लोगों ने लंबे समय से शौचालय बंद देख इसकी जानकारी स्टेशन प्रबंधक को दी. यहां स्टेशन कर्मचारी ने शौचालय खोलने का प्रयास किया. यहां जीआरपी नहीं रहने के कारण शौचालय का गेट नहीं तोड़ा जा सका. इसके बाद रेल प्रशासन ने उक्त बोगी खाली कर ट्रेन को मनोहरपुर रवाना कर दिया. इसकी वजह से गोइलकेरा स्टेशन पर ट्रेन करीब आधा घंटा तक खड़ी रही.
हैंगर से लटका था शव: ट्रेन के मनोहरपुर पहुंचने पर जीआरपी व आरपीएफ ने शौचालय का बंद गेट तोड़ा. काफी मशक्कत से शव निकाला गया. आशंका है कि युवक ने अपने जैकेट के फीता से फांसी लगायी थी. शव टॉयलेट के अंदर गेट हैंगर से लटका था. इस दौरान ट्रेन करीब 21 मिनट तक मनोहरपुर स्टेशन में खड़ी रही. ट्रेन में शव की सूचना पर मनोहरपुर स्टेशन में भीड़ जुट गयी थी.
अकड़ गया था शव, 12-15 घंटे पहले मौत की आशंका: जीआरपी के अनुसार शव पूरी तरह अकड़ गया था. आशंका है कि युवक की मौत 12-15 घंटे पहले हुई है. जबकि ट्रेन सुबह करीब छह बजे चक्रधरपुर से खुली थी. ट्रेन रात भर चक्रधरपुर में खड़ी रहती है. एेसे में आशंका है कि युवक की मौत चक्रधरपुर में हुई है. हालांकि जीआरपी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. परिजनों से संपर्क के प्रयास में जीआरपी: रेल पुलिस की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इस संबंध में मनोहरपुर जीआरपी ने बताया कि युवक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




