जेल के दो कैदियों को साबुन में सिमकार्ड छिपाकर देने गया छोटा भाई पकड़ा गया

Updated at : 15 Nov 2017 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
जेल के दो कैदियों को साबुन में सिमकार्ड छिपाकर देने गया छोटा भाई पकड़ा गया

नोवामुंडी के डाडो पूर्ति हत्याकांड में बंद हैं लादुरा व मोटू पूर्ती चाईबासा जेल का मामला जगन्नाथपुर के गौड़ दिधिया का निवासी है आरोपी रेंसो पुर्ती वह जेल में बंद दोनों भाइयों से मिलने पहुंचा था मंडल कारा में चाईबासा : नोवामुंडी के डाडो पूर्ति हत्याकांड में चाईबासा जेल में बंद लादुरा पुर्ती और मोटू […]

विज्ञापन

नोवामुंडी के डाडो पूर्ति हत्याकांड में बंद हैं लादुरा व मोटू पूर्ती

चाईबासा जेल का मामला
जगन्नाथपुर के गौड़ दिधिया का निवासी है आरोपी रेंसो पुर्ती
वह जेल में बंद दोनों भाइयों से मिलने पहुंचा था मंडल कारा में
चाईबासा : नोवामुंडी के डाडो पूर्ति हत्याकांड में चाईबासा जेल में बंद लादुरा पुर्ती और मोटू पुर्ती को साबुन के अंदर दो सिमकार्ड डालकर दे रहे रेंसो पुर्ती को जेल के गार्ड ने पकड़ लिया. उसे सदर पुलिस के हवाले कर दिया. गिरफ्तार रेंसो पूर्ति (18) जगन्नाथपुर थानांतर्गत गौड़ दिधिया (कलैया) निवासी है. पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश सोय ने मंगलवार को सदर थाना में पत्रकारों को बताया कि रेंसो पूर्ति अपनी भाभी के साथ अपने दोनों भाइयों से मिलने मंडलकारा आये थे. वह भाइयों के लिए सामान लाया था. साबुन के अंदर डोकोमो कंपनी का दो सिम कार्ड रखा था. जेल के बाहर चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मी ने पकड़ लिया.
साबुन संदिग्ध दिखने पर हवलदार ने की जांच : उन्होंने बताया कि एक झोला में चार गोल्ड मोहर साबुन था. सरसों आंवला केश तेल था. एक साबुन कुछ संदिग्ध लगा. इसके बाद हवलदार विनोद कुमार हांसदा ने चेक किया. साबुन के अंदर से डोकोमो का दो सिमकार्ड मिला. इसपर नंबर 8991027111 व 0138972602 लिखा हुआ है. सिमकार्ड अंदर रखने के बाद बाहर से साबुन का छोटा टुकड़ा साटने का प्रयास था.
जेल में बंद दोनों भाइयों ने सिमकार्ड मांगा था : आरोपी
आरोपी रेंसो ने पुलिस को बताया कि एक माह पहले वह भाइयों से मिलने आया था. उसके भाइयों ने सिमकार्ड मांगा था. मंडलकारा अधीक्षक जीतेंद्र कुमार ने सदर थाना में रेंसो पुर्ती, लादुरा पुर्ती और मोटू पूर्ति पर मामला दर्ज किया है. प्रेस कांफ्रेंस में प्रशिक्षु डीएसपी अखिल कुजूर, सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी व अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola