स्थानीय को सेल दे नौकरी, नहीं तो अयस्क पर रोक

Updated at : 14 Nov 2017 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
स्थानीय को सेल दे नौकरी, नहीं  तो अयस्क पर रोक

किरीबुरू : सेल की किरीबुरू और मेघाहातुबुरू खदान प्रबंधन शुरू से ही खदान प्रभावितों का शोषण कर रही है. बुनियादी सुविधा व बेरोजगारों को रोजगार देने में खदान प्रबंधन नाकाम रहा है. खदान प्रबंधन की यह मनमानी अब ग्रामीण बरदाश्त नहीं करेंगे. उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सोमवार को किरीबुरू में कही. मेघाहातुबुरू […]

विज्ञापन

किरीबुरू : सेल की किरीबुरू और मेघाहातुबुरू खदान प्रबंधन शुरू से ही खदान प्रभावितों का शोषण कर रही है. बुनियादी सुविधा व बेरोजगारों को रोजगार देने में खदान प्रबंधन नाकाम रहा है. खदान प्रबंधन की यह मनमानी अब ग्रामीण बरदाश्त नहीं करेंगे. उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सोमवार को किरीबुरू में कही.

मेघाहातुबुरू व किरीबुरू सेल खदान में प्रभावितों व सारंडा के स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए आयोजित प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सारंडा के ग्रामीणों की मांग पूर्ण नहीं हुई तो, आने वाले दिनों में सेल की दोनों खदानों से लौह अयस्क पत्थर ले जाने पर रोक लगा दी जायेगी. श्री कोड़ा ने कहा कि पूर्व में प्रबंधन ने सारंडा व प्रभावित गांवों में बिजली, पानी, अस्पताल, रोजगार देने का वादा किया था. लेकिन, अब तक इस पर अमल नहीं हुआ है.

स्थानीय बेरोजगारों को 10 फीसदी नौकरी नहीं दी गयी. कोड़ा ने आरोप लगाया कि सेल की 150 सीटों पर सारंडा के मात्र दो लोगों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था.

रैली निकाल पहुंचे सेल ऑफिस, प्रबंधन को ज्ञापन
जयभारत समानता पार्टी के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में सारंडा से ग्रामीण डंपर समेत अन्य छोटे वाहनों पर सवार होकर मेघाहातुबुरू स्थित फुटबॉल मैदान में जुटे थे. जहां से मधुकोड़ा व विधायक गीता कोड़ा के नेतृत्व में पैदल रैली के माध्यम से प्रोस्पेक्टिंग, मेन मार्केट, टाउनशिप की सड़कों से गुजरकर बिरसा स्मारक पहुंचे. जहां दोनों नेताओं ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बगल स्थित ओपेन थियेटर में जनता को संबोधित किया. किरीबुरू सेल कार्यालय पहुंचकर पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा.
स्थानीय लोगों को नौकरी में शत फीसदी प्राथमिकता, भवनाथपुर आदि खादानों से किरीबुरू-मेघाहातुबुरू खदान में लाये जा रहे सेलकर्मियों को वापस भेजने, खदान में कार्यरत ठेका श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी का भुगतान करने, सेल के ठेका मजदूरों को सामान काम का सामान वेतन देने, खदान से प्रभावित गांव के ग्रामीणों को शिक्षा, चिकित्सा, शुद्ध पेयजल, बिजली, सड़क निर्माण की मांग ज्ञापन के माध्यम से की गयी.
लाल पानी व प्रदूषण से बीमार हो रहे हैं ग्रामीण
मधु कोड़ा ने कहा कि खदान के कारण लाल पानी और प्रदूषण की समस्या से यहां के ग्रामीण कई बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं. गांव में सैकड़ों आइटीआइ, मैट्रिक व उच्च शिक्षा प्राप्त लोग बेरोजगार बैठे हैं. तकनीकी शिक्षा देने व रोजगार बाहर के लोगों को दिया जा रहा है.
खदान गेट पर जवानों ने कोड़ा को रोका
किरीबुरू खदान के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपने जा रहे मधु कोड़ा व गीता कोड़ा को प्रवेश गेट पर सीआइएसएफ के जवानों ने कुछ देर के लिए रोक दिया. बाद में महाप्रबंधक के ईभा राजू के आदेश पर सभी को गेट से छोड़ा गया. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गये थे. थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस पूरे कार्यक्रम के दौरान मुस्तैद रही.
कार्यक्रम में ये लोग थे शामिल
मनोहरपुर प्रखंड प्रमुख गुरुवारी देवगम, पूर्व जिप सदस्य देवकी कुमारी, प्रदीप जोशी, सुशेन गोप, कानुराम देवगम, देवेंद्र देवगम, मनोज शर्मा, जयपाल गुड़िया, जानुम सिंह सोय, ढेले मुंडा आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. देवधारी कुमार ने कहा कि लिखित आश्वासन देने के बाद भी सेल प्रबंधन अपने वादे को पूरा नहीं कर रहा है. कार्यक्रम में करमपदा, नवागांव, भनगांव, थलकोबाद, बिटकिलसोय, बहदा, तितलीघाट, जोजोगुटु, छोटानागरा, सोनापी, कुमडीह, हतनाबुरू, जामकुंडिया, बाईहातु, होजोरदिरी, कलैता, बालिबा, कुदलीबाद, पोंगा, चिड़िया, गुवा, बड़ाजामदा, नोवामुंडी, जगन्नाथपुर आदि क्षेत्रों के ग्रामीण पारंपरिक हथियर से लैस होकर पहुंचे थे.
मांग पूर्ण नहीं होने पर प्रबंधन के खिलाफ करेंगे आंदोलन : गीता
विधायक गीता कोड़ा ने कहा कि भवनाथपुर खदान बंद होने से सेल प्रबंधन वहां के सेलकर्मियों को एक साजिश के तहत किरीबुरू आदि खादानों में पिछले दरवाजे से घुसा रहा है. ऐसा करके सेल प्रबंधन स्थानीय व सारंडा के बेरोजगारों को नौकरी से वंचित करने का कार्य कर रहा है, जिसे सारंडा के ग्रामीण व हमारी पार्टी बरदाश्त नहीं करेगी. यह रैली सिर्फ चेतावनी मात्र है. लेकिन, प्रबंधन अगर हमारी मांगों को नहीं माना तो प्रबंधन के खिलाफ सबसे बड़ा आंदोलन होगा.
मेघाहातुबुरू खदान गेट पर जवानों ने कोड़ा को रोका, नाराज होकर लौटे
सेल की मेघाहातुबुरू खदान के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपने के दौरान गेट पर सीआइएसएफ जवानों ने भीड़ को देखते हुए कोड़ा दंपती को रोक दिया. इसके बाद कोड़ा दंपती नाराज होकर बिना ज्ञापन सौंपे ही वापस लौट गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola